विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

18 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तीन लोग गिरफ्तार

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sun, 28 Oct 2018 03:32 PM (IST)

उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में कोतवाली पुलिस ने 18 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

18 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तीन लोग गिरफ्तार
18 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तीन लोग गिरफ्तार

काशीपुर, उधमसिंह नगर [जेएनएन]: कोतवाली पुलिस ने 18 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। सूत्रों की मानें तो शराब काशीपुर निकाय चुनाव में वितरित करने के लिए लाई गई थी। हालांकि शराब किस प्रत्याशी ने मंगाई थी। आरोपित इसको बताने से बच रहे हैं। पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।

शनिवार शाम कोतवाली पुलिस को रामनगर रोड की तरफ से 70 पेटी शराब काशीपुर निकाय चुनाव में लाने की सूचना मिली। सूचना पर प्रतापपुर पुलिस चौकी इंचार्ज टीम के साथ स्टेडियम तिराहे पर वाहनों की चेकिंग में जुट गए। इस दौरान एचआर 14डी 3382 नंबर की इंडिगो कार में तीन व्यक्ति सवार होकर आते दिखे। पुलिस ने कार रोककर चेकिंग की तो उसमें रॉयल सीक्रेट ब्रांड की सात पेटी बोतल व 11 पेटी पव्वे मिले। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ कि तो उन्होंने अपना नाम बलविंदर सिंह पुत्र प्यारा सिंह निवासी बाजपुर, ओमप्रकाश पुत्र पूरनलाल निवासी वकील वाला मझरा काशीपुर व चंदू पुत्र कल्लू मल निवासी कटरा मालियान, काशीपुर बताया। सभी पेटी मेड इन पंजाब है। जिस पर केवल अरुणाचल प्रदेश में बिक्री के लिए लिखा है। पुलिस आरोपितों से शराब किसके यहां जा रही थी। पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें: नौ पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव में प्रत्याशियों को शराब सप्लाई करने जा रहा तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: टीचर्स कॉलोनी में स्मैक की सप्लाई करने जा रहे तस्कर को पुलिस ने दबोचा