Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले, चीन की चाल समझने में केंद्र सरकार रही नाकाम

    By Edited By:
    Updated: Thu, 18 Jun 2020 12:13 PM (IST)

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार पड़ोसी देश चीन की चाल समझने में पूरी तरह नाकाम रही। इसकी कीमत 20 सैनिकों की शहादत के रूप में चुकानी पड़ी।

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले, चीन की चाल समझने में केंद्र सरकार रही नाकाम

    देहरादून, राज्य ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार पड़ोसी देश चीन की चाल समझने में पूरी तरह नाकाम रही। इसकी कीमत 20 सैनिकों की शहादत के रूप में चुकानी पड़ी। 

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने गलवां घाटी में भारत-चीन सीमा पर हुई हिंसक झड़प में भारतीय सेना के 20 जवानों के निधन पर दु:ख जताया। भारत-चीन सीमा पर हुई हिंसक घटना का सामना करने वाले सेना के जवानों के साहस और योगदान की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी देश की रक्षा के लिए शहीद हुए वीर सपूतों को नमन करती है। देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि भारत-चीन सीमा पर लंबे समय से तनाव की स्थिति बनी हुई थी। सीमा पर भारतीय सेना पर हमला विदेश नीति की अपरिपक्वता को दर्शाता है। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को देश की जनता के सामने हकीकत बतानी चाहिए। सीमावर्ती क्षेत्र की यह घटना उत्तराखंड, हिमाचल, अरुणाचल जैसे सीमावर्ती राज्यों के लिए भी चिंता का विषय है। केंद्र की मोदी सरकार सीमाओं की सुरक्षा करने में विफल साबित हो रही है। 

    चीन के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

    लद्दाख घाटी में चीनी सैनिकों से हुए संघर्ष में शहीद हुए देश के 20 वीर जवानों को कांग्रेस ने भावभीनी श्रद्धांजलि अॢपत की। साथ ही कार्यकर्ताओं ने चीन का झंडा भी जलाकर गुस्से का इजहार किया। राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन में हुए प्रदर्शन में शहर कांग्रेस, युकां, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआइ, इंटक के कार्यकर्ता शामिल हुए। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री विजय सारस्वत, युकां के राष्ट्रीय सचिव वैभव वालिया आदि मौजूद रहे।

    भाजपा नेता के वायरल वीडियो मामले की जांच शुरू

    जुआ खेलते भाजपा नेता का वीडियो वायरल होने की जांच साइबर सेल ने शुरू कर दी है। जांच कर रहे सीओ साइबर सेल नरेंद्र पंत ने बताया कि अब इस मामले से जुड़े लोगों के बयान लिए जाएंगे। 

    बीते मंगलवार को कांग्रेस की ओर से भाजपा केएक नेता का जुआ खेलते हुए वायरल वीडियो का हवाला देते हुए डीआइजी को शिकायती पत्र दिया गया था। वीडियो में दिख रहा है कि नेता अपने कार्यालय में कुछ लोगों के साथ जुआ खेल रहा है। 

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड भाजपा ने तय किए अगले चार माह के कार्यक्रम

    यह कार्यालय सहस्रधारा रोड पर स्थित है। शिकायतकर्ताओं ने यह भी कहा कि उक्त भाजपा नेता कई बार जुआ खेलते पकड़ा जा चुका है। डीआइजी अरुण मोहन जोशी की ओर से मामले की जांच साइबर सेल के सीओ नरेंद्र पंत को सौंपी गई है। 

    यह भी पढ़ें: माकपा कार्यकर्ताओं ने तहसील में किया प्रदर्शन, बेरोजगार युवाओं को रोजगार की मांग