Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्‍तराखंड के दामाद बने टीवी के मशहूर 'मामा जी', पिथौरागढ़ की मीनाक्षी संग लिए सात फेरे

    By Jagran NewsEdited By: Nirmala Bohra
    Updated: Sat, 10 Dec 2022 01:12 PM (IST)

    Actor Paritosh Tripathi Marriage कामेडियन अभिनेता परितोष त्रिपाठी शुक्रवार को पिथौरागढ़ निवासी मीनाक्षी के साथ विवाह के बंधन में बंध गए। इस दौरान अभि ...और पढ़ें

    Hero Image
    Actor Paritosh Tripathi Marriage : किमाड़ी के अतरक्षिया रिसार्ट में विवाह संपन्न हुआ।

    जागरण संवाददाता, देहरादून: Actor Paritosh Tripathi Marriage : टीवी शो पर कामेडी का तड़गा लगाने वाले कामेडियन, अभिनेता परितोष त्रिपाठी शुक्रवार को पिथौरागढ़ निवासी मीनाक्षी के साथ विवाह के बंधन में बंध गए।

    किमाड़ी के अतरक्षिया रिसार्ट में विवाह संपन्न हुआ। इस दौरान बालीवुड की हस्तियों ने विवाह में शिरकत की। परितोष त्रिपाठी डांस रियलिटी शो सुपर डांसर में मामा जी के नाम से काफी प्रसिद्ध हैं। 

    मेहमानों के लिए पहाड़ी व्यंजन भी परोसे गए

    किमाड़ी के अतरक्षिया रिसार्ट में बीते गुरुवार को मेहंदी की रस्म पूरी हुई थी। शुक्रवार सुबह से ही कई बालीवुड कलाकार पहुंचने का दौर शुरू हुआ। मेहमानों के लिए पहाड़ी व्यंजन भी परोसे गए। वहीं संगीत में ढोल नगाड़ों पर खूब झूमे। बालीवुड प्रोड्यूसर सुमित अदलखा ने बताया कि रात विवाह की रस्म हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परितोष त्रिपाठी रियलिटी डांस शो में एंकरिंग के लिए मशहूर

    इस दौरान अभिनेता पंकज त्रिपाठी, गीता कपूर सहित अन्य अभिनेता और अभिनेत्री भी मौजूद थे। वहीं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी विवाह में शामिल हुए। बिहार गोपालगंज के रहने वाले परितोष त्रिपाठी रियलिटी डांस शो में एंकरिंग के लिए मशहूर हैं।

    यह भी पढ़ें : Bollywood Actress Urvashi Rautela भाई की शादी में पहुंचीं अपने गांव, दिखा खूबसूरत अंदाज 

    कई टीवी सीरियलों में भी काम किया

    परितोष त्रिपाठी डांस शो में गीता कपूर के साथ भी कार्य कर चुके हैं। परितोष वर्ष 2018 में काशी इन सर्च आफ गंगा व फिल्म लूडो में अभिनय कर चुके हैं। टीवी शो हंसी का तड़का, न बोले तुम ना मैने कुछ कहा, पिया रंगरेज, झप्पी जेड जैसे कई टीवी सीरियलों में भी काम किया है।

    पहाड़ी टोपी लगाए दिखे पंकज त्रिपाठी

    परितोष त्रिपाठी की प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी दिखाई दी। जहां कई सेलिब्रिटी ने उन्हें बधाई भी दी। तस्वीर में परितोष की पत्नी मीनाक्षी और अभिनेता पंकज त्रिपाठी नजर आए। पंकज त्रिपाठी वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए पहाड़ की टोपी लगाए दिखे।