Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम की मार: उत्‍तराखंड से दिल्ली के लिए चार वोल्वो का संचालन बंद, अब इन समय पर चलेंगी दूसरी नान-स्टाप बसें

    Updated: Sat, 18 Jan 2025 02:50 PM (IST)

    Uttarakhand Roadways उत्तराखंड परिवहन निगम ने मौसम की मार और यात्रियों की कमी के चलते दून-दिल्ली मार्ग पर चलने वाली चार सुपर डीलक्स वोल्वो बस सेवाओं का संचालन फिलहाल बंद कर दिया है। इनमें सुबह चार बजे साढ़े आठ बजे साढ़े नौ बजे और साढ़े 11 बजे वाली सेवाएं शामिल हैं। यात्रियों को होने वाली असुविधा और परिचालकों से विवाद से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है।

    Hero Image
    सुबह चार बजे, साढ़े आठ बजे, साढ़े नौ बजे और साढ़े 11 बजे वाली सेवा का संचालन रोका. File

    अंकुर अग्रवाल, जागरण देहरादून। Uttarakhand Roadways: सर्द मौसम और कोहरे के कारण यात्रियों के अभाव में उत्तराखंड परिवहन निगम ने दून-दिल्ली मार्ग पर अपनी चार सुपर डीलक्स वोल्वो बस सेवाओं का संचालन फिलहाल बंद कर दिया है। इनमें सुबह चार बजे, साढ़े आठ बजे, साढ़े नौ बजे और साढ़े 11 बजे वाली सेवाएं शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बस संचालन के लिए न्यूनतम 20 यात्री न होने पर बसों को समय-सारणी के अनुसार नहीं भेजा जा रहा था। जिस कारण उन यात्रियों को असुविधा हो रही थी, जो इन बसों का आनलाइन टिकट बुक करते थे। परिचालकों व यात्रियों के बीच विवाद भी हो रहा था। इससे बचने के लिए निगम ने मौसम सामान्य होने तक इन बसों का संचालन शनिवार से बंद रखने के आदेश दिए हैं।

    20 यात्री से कम होने पर वोल्वो बस का संचालन न किया जाए

    परिवहन निगम के महाप्रबंधक (संचालन) पवन मेहरा की ओर से पिछले दिनों आदेश दिए गए थे कि 20 यात्री से कम होने पर वोल्वो बस का संचालन न किया जाए। इस कारण आइएसबीटी पर रोजाना चार-पांच बसों का संचालन रोकना पड़ रहा था। जो यात्री आनलाइन टिकट बुक कर निर्धारित समय पर आइएसबीटी पहुंच जाते थे, उन्हें यहां आकर पता चलता था कि बस नहीं जा रही।

    यह भी पढ़ें- पर्यटक जरा ध्‍यान दें! उत्‍तराखंड की इस पर्यटन नगरी में स्ट्रीट डॉग का आतंक, रोजाना 90 लोग पहुंच रहे अस्‍पताल

    यात्रियों को अगले शेड्यूल पर दूसरी बस से भेजा जा रहा था। ऐसे में उन यात्रियों को परेशानी हो रही थी, जिन्हें दिल्ली से दूसरे शहर के लिए फ्लाइट या ट्रेन पकड़नी होती थी।

    बता दें कि, उत्तराखंड परिवहन निगम ने देहरादून से दिल्ली के लिए नियमित 28 नान-स्टाप वोल्वो का संचालन करता है। इनमें 26 बसें दून-दिल्ली जबकि दो बसें दून-दिल्ली-गुरुग्राम के लिए संचालित होती हैं। अब शनिवार से 24 वोल्वो का संचालन होगा। जो सेवाएं बंद की गई हैं, उन्हें आनलाइन टिकट बुकिंग से हटा दिया गया है।

    अब इन समय पर चलेंगी नान-स्टाप वोल्वो

    • दून से दिल्ली: सुबह पांच बजे, छह बजे, सात बजे, आठ बजे, नौ बजे, साढ़े 10 बजे, 11 बजे, दोपहर 12 बजे, साढ़े 12 बजे, एक बजे, दो बजे, तीन बजे, शाम चार बजे, पांच बजे, साढ़े पांच बजे, छह बजे, सात बजे, रात साढ़े आठ बजे, साढ़े नौ बजे, साढ़े 10 बजे, 11 बजे और रात 12 बजे।
    • दून से दिल्ली-गुरुग्राम: सुबह 10 बजे व रात सवा 10 बजे।
    • दिल्ली से देहरादून: सुबह पांच बजे, छह बजे, आठ बजे, नौ बजे, 10 बजे, 11 बजे, साढ़े 11 बजे, दोपहर 12 बजे, एक बजे, दो बजे, तीन बजे, शाम चार बजे, पांच बजे, छह बजे, सात बजे, रात आठ बजे, साढ़े आठ बजे, नौ बजे, 10 बजे, 11 बजे, 12 बजे और मध्य रात्रि एक बजे।
    • गुरुग्राम से दिल्ली-दून: सुबह साढ़े आठ बजे और रात्रि साढ़े आठ बजे।

    यह भी पढ़ें- उत्‍तराखंड के इस शहर में आज भी लागू British Rule! दोहरी पुलिसिंग झेल रहे हिंदुस्‍तानी परेशान; जानें पूरा मामला

    जयपुर-खाटूश्यामजी बस सेवा का संचालन शुरू

    दिल्ली में प्रदूषण को लेकर बीएस-4 बसों पर प्रतिबंध के बाद 16 नवंबर से बंद चल रही जयपुर-खाटूश्यामजी साधारण बस सेवा का संचालन परिवहन निगम ने फिर शुरू कर दिया है। यह बस मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश के क्रम में पिछले वर्ष शुरू की गई थी, लेकिन दिल्ली में ग्रैप-3 व 4 लागू होने के बाद से इस बस का संचालन बंद करना पड़ा था। अब यह बस देहरादून आइएसबीटी से अपने निर्धारित समय शाम पांच बजे शुरू कर दी गई है।

    दिल्ली-कालसी व पांवटा साहिब चलेंगी सीएनजी बसें

    कालसी-देहरादून-दिल्ली व पांवटा साहिब-देहरादून-दिल्ली मार्ग पर परिवहन निगम जल्द ही सीएनजी बसों का संचालन करने जा रहा है। अभी इन दोनों मार्ग पर बीएस-4 बसों का संचालन हो रहा। जो दिल्ली में प्रतिबंध की स्थिति में मोहननगर गाजियाबाद तक संचालित की जाती हैं। यह दोनों मार्ग ऐसे हैं, जिनमें बसें पैक होकर जाती हैं। ऐसे में परिवहन निगम यहां सीएनजी बसों का संचालन करेगा, ताकि दिल्ली में प्रतिबंध की स्थिति में यात्रियों को परेशानी न उठानी पड़े।