विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड में स्टाफ नर्स के 1238 पद पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानिए प्रवेश परीक्षा की तिथि

By Sumit KumarEdited By:
Published: Sun, 13 Dec 2020 09:48 PM (IST)Updated: Sun, 13 Dec 2020 10:39 PM (IST)

काफी वक्त से स्टाफ नर्स की भर्ती शुरू होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश ...और पढ़ें

काफी वक्त से स्टाफ नर्स की भर्ती शुरू होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है।
काफी वक्त से स्टाफ नर्स की भर्ती शुरू होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है।

जागरण संवाददाता, देहरादून: काफी वक्त से स्टाफ नर्स की भर्ती शुरू होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में 1238 स्टाफ नर्स की भर्ती के लिए सोमवार यानी आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैैं। इच्छुक अभ्यर्थी 11 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

परीक्षा का शुल्क भी ऑनलाइन जमा करना होगा। परीक्षा सात मार्च को होगी, जिसके लिए प्रवेश पत्र 20 फरवरी को ऑनलाइन जारी किए जाएंगे।बीते शनिवार को उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद संयुक्त प्रवेश परीक्षा एवं प्रशिक्षण अनुसंधान विकास प्रकोष्ठ ने स्टाफ नर्स के आवेदन के लिए विज्ञप्ति जारी की थी। स्क्रूटनी के बाद रद किए गए आवेदनों की सूची उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट www.ubtersn.in पर 25 जनवरी को अपलोड कर दी जाएगी। प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि स्टाफ नर्स के 1238 पदों में से 990 महिलाओं के लिए और 248 पुरुषों के लिए आवंटित होंगे। आवेदकों को आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस), अनुसूचित जाति-जनजाति (एससी-एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से संबंधित समस्त प्रमाण पत्रों की मूल प्रति सत्यापन के दौरान परिषद के समक्ष प्रस्तुत करनी होगी।  

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में PCS अधिकारियों की पदोन्नति को अभी इंतजार, जानिए वजह

 आवेदन के लिए शैक्षिक योग्यता

भारतीय नर्सिंग परिषद से मान्यता प्राप्त संस्थान से नर्सिंग में बीएससी (ऑनर्स) अथवा पोस्ट बेसिक नर्सिंग या उत्तराखंड, भारतीय नर्सिंग व धात्री परिषद से बीएससी (ऑनर्स)।

 आयु सीमा

एक जनवरी 2020 को अभ्यर्थी की आयु 21 वर्ष से कम और 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिकतम आयु में उत्तराखंड सरकार के शासनादेशों के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी।  

यह भी पढ़ें: उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद की मांग, प्रभारी प्रधानाचार्यों को पदोन्नत कर रखा जाए यथावत