विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नर्सिंग और पैरामेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए अब भी मौका, जानिए शेड्यूल

By Edited By:
Published: Wed, 18 Dec 2019 03:01 AM (IST)Updated: Wed, 18 Dec 2019 04:06 PM (IST)

उत्तराखंड में नर्सिंग और पैरामेडिकल कोर्स में राज्य कोटा की अभी कई सीटें खाली रह गई हैं जिसके लिए अब एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय मॉपअप राउंड आयोजित कर रहा है।

नर्सिंग और पैरामेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए अब भी मौका, जानिए शेड्यूल
नर्सिंग और पैरामेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए अब भी मौका, जानिए शेड्यूल

देहरादून, जेएनएन। नर्सिंग और पैरामेडिकल कोर्स में राज्य कोटा की अभी भी कई सीटें खाली रह गई हैं, जिसके लिए अब एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय मॉपअप राउंड आयोजित कर रहा है। मॉपअप राउंड के लिए पंजीकरण और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया मंगलवार शाम से शुरू कर दी गई है। यह प्रक्रिया बुधवार रात दस बजे तक चलेगी। 

विवि के कुलपति डॉ. हेमचंद्र ने बताया कि ऐसे समस्त इच्छुक अर्ह अभ्यर्थी जिन्होंने विवि द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय नर्सिंग और पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लिया था, वह मॉपअप राउंड में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए उन्हें एक हजार रुपये पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा। अगर किसी अभ्यर्थी को प्रथम व द्वितीय राउंड में सीट आवंटित हुई है और वह अब सीट बदलना चाहता है, तो उसे अनुमति होगी। मॉपअप राउंड में उसे किसी दूसरे संस्थान और पाठ्यक्रम की सीट आवंटित कर दी जाती है, तो पूर्व में आवंटित सीट पर उसका अधिकार तत्काल समाप्त हो जाएगा। 
सीट अपग्रेड न होने पर पूर्व आवंटित सीट पर अधिकार यथावत बना रहेगा। ऐसे में अभ्यर्थी मॉपअप राउंड में सीट परिवर्तन का विकल्प चुनने से पहले भली-भांति विचार कर लें। परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि मॉपअप राउंड की कार्यवाही दून मेडिकल कॉलेज, देहराखास में की जाएगी। किसी भी अभ्यर्थी के लिए नियत अवधि में ऑनलाइन पंजीकरण और शुल्क जमा कराना अनिवार्य है। अन्यथा वह मॉपअप राउंड में शामिल होने के लिए अर्ह नहीं होंगे। काउंसलिंग में उन्हें व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना पड़ेगा। समय सारिणी, सीट मैट्रिक्स, पाठ्यक्रम और संस्थानवार शुल्क विवरण व काउंसलिंग की नियम व शर्तें विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देखी जा सकती हैं। 
राज्य कोटा के तहत रिक्त सीटें 
पोस्ट बेसिक 
बीएससी नर्सिंग-04
एमएससी नर्सिंग-04
एएनएम-14
जीएनएम-13
बीएससी नर्सिंग-15
पैरामेडिकल-23 
काउंसलिंग में कब क्या 
ऑनलाइन पंजीकरण और शुल्क जमा-17 दिसम्बर (अपराह्न 4 बजे से)-18 दिसम्बर (रात दस बजे तक) 
काउंसलिंग स्थल पर रिपोर्टिंग और अभिलेख सत्यापन-20 दिसम्बर (पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 12.30 बजे तक) 
मेरिट सूची जारी-20 दिसम्बर (अपराह्न एक बजे तक) 
सीट आवंटन की कार्यवाही-20 दिसम्बर (अपराह्न डेढ़ बजे से) 
आवंटित सीट पर दाखिला-सीट आवंटन के तत्काल बाद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।