Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्लास्टिक कचरे पर पेप्सी और नेस्ले को नोटिस

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Sun, 03 Jun 2018 10:01 PM (IST)

    पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अधिक प्लास्टिक कचरा फैलाने पर पेप्सी (लेज) व नेस्ले (मैगी) समेत कई कंपनियों को नोटिस भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

    प्लास्टिक कचरे पर पेप्सी और नेस्ले को नोटिस

    देहरादून, [जेएनएन]: विश्व पर्यावरण दिवस की इस बार की थीम 'बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन' के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिक प्लास्टिक कचरा फैलाने पर बोर्ड ने पेप्सी (लेज) व नेस्ले (मैगी) समेत कई कंपनियों को नोटिस भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुधवार को राजपुर रोड स्थित वन मुख्यालय के मंथन सभागार में पत्रकारों से रूबरू बोर्ड के सदस्य सचिव एसपी सुबुद्धि ने कहा कि प्लास्टिक मैनेजमेंट रूल्स (नियमों) के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। नियमों के तहत प्लास्टिक के निस्तारण की जिम्मेदारी उन्हीं कंपनियों की है, जो इसका इस्तेमाल करा रही हैं। नोटिस में कंपनियों से पूछा जा रहा है कि अपना प्लास्टिक कचरा वापस लेने के लिए उनकी क्या कार्ययोजना है।

    सदस्य सचिव ने कहा कि पिछले दिनों गति फाउंडेशन ने मसूरी में प्लास्टिक का ब्रांड ऑडिट कराया था। जिसमें पता चला था कि सबसे अधिक प्लास्टिक कचरा लेज चिप्स व मैगी से फैल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्लास्टिक को पूरी तरह से बंद करना संभव नहीं है, हालांकि उन्होंने पांच-आर का मंत्र देते हुए इस पर अंकुश लगाने की बात कही।

    सदस्य सचिव ने कहा कि पहला आर (रिफ्यूज) यानी इसका प्रयोग न करना, दूसरा आर (रिड्यूस) यानी इसके प्रयोग को कम करना, तीसरा आर (रीयूज) यानी इसे फिर से प्रयोग करना, चौथा आर (रिपेयर) यानी मरम्मत कर प्रयोग करना व पांचवां आर (रीसाइकल) यानी बेकार हो चुके प्लास्टिक को नए स्वरूप में लाकर प्रयोग करने से प्लास्टिक कचरे को कम किया जा सकता है।
    यह भी पढ़ें: एनजीटी का कड़ा रुख, कालागढ़ सिंचाई कॉलोनी से बेदखल होंगे इतने परिवार

    यह भी पढ़ें: प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों पर एनजीटी का बड़ा फैसला, होगी ये कार्रवार्इ

    यह भी पढ़ें: दून की नहीं रही शुद्ध आबोहवा, सबसे अधिक प्रदूषित शहरों में शामिल