विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंचायत चुनावः कालसी में मठौर और चकराता में निधि बनीं पंचायत प्रमुख Dehradun News

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 07 Nov 2019 01:30 PM (IST)Updated: Thu, 07 Nov 2019 05:01 PM (IST)

कालसी में मठौर सिंह व चकराता में निधि ब्लॉक प्रमुख बनीं। जीत के साथ ही विजयी प्रत्याशियों ने समर्थकों संग खुशी का इजहार किया और एक दूसरे को बधाई दी।

पंचायत चुनावः कालसी में मठौर और चकराता में निधि बनीं पंचायत प्रमुख Dehradun News
पंचायत चुनावः कालसी में मठौर और चकराता में निधि बनीं पंचायत प्रमुख Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। ब्लॉक प्रमुख के चार पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो जाने के बाद शेष दो पदों कालसी व चकराता के लिए निर्वाचित सदस्यों ने मतदान किया। कालसी में मठौर सिंह व चकराता में निधि ब्लॉक प्रमुख बनीं। इसके अलावा ज्येष्ठ उप प्रमुख व कनिष्ठ उप प्रमुख के नौ पदों पर भी निर्वाचन किया गया। जीत के साथ ही विजयी प्रत्याशियों ने समर्थकों संग खुशी का इजहार किया और एक दूसरे को बधाई दी।

रायपुर ब्लॉक (विकासखंड) से इतवार सिंह ज्येष्ठ उप प्रमुख बने, जबकि कनिष्ठ प्रमुख पद पर राजपाल विजयी रहे। सहसपुर ब्लॉक से राजीव पंवार ज्येष्ठ उप प्रमुख व रचना खंडूरी कनिष्ठ प्रमुख चुनी गईं। 

कालसी ब्लॉक में भीम सिंह को ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर विजेता घोषित किया गया, जबकि कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर रितेश को विजयी घोषित किया गया। विकासनगर में सिर्फ ज्येष्ठ उप प्रमुख के लिए चुनाव कराए गए, जिसमें जीत का सेहरा प्रवीण कुमार के सिर सजा।

निर्वाचित प्रत्याशियों को मिले मत

ज्येष्ठ उप प्रमुख

ब्लॉक----------नाम------------मिले मत-----जीत का अंतर

रायपुर-------इतवार सिंह--------16-----------12

डोईवाला------शिवा गिरी---------28-----------19

सहसपुर------राजीव पंवार--------21----------02

विकासनगर--प्रवीण कुमार-------21----------15

कालसी---------भीम सिंह---------28----------16

यह भी पढ़ें: पंचायत प्रमुख चुनाव में हार पर भाजपा कार्यकर्ताओं का हंगामा, कार्यालय में की तोड़फोड़

कनिष्ठ प्रमुख

रायपुर-----------राजपाल----------14---------08

डोईवाला---------विनोद राणा-----27---------18

सहसपुर-----------रचना खंडूरी---23---------06

कालसी-------------रितेश----------27---------14

यह भी पढ़ें: ब्लॉक प्रमुख चुनाव नतीजों से कांग्रेस को संतोष, 31 फीसद सीटों पर जीत का दावा 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।