विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंचायत प्रमुख चुनाव में हार पर भाजपा कार्यकर्ताओं का हंगामा, कार्यालय में की तोड़फोड़

By Edited By:
Published: Wed, 06 Nov 2019 07:30 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 07 Nov 2019 12:26 PM (GMT+05:30)

भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद पर हार से खफा होकर पार्टी कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में कुर्सियां भी तोड़ी।

पंचायत प्रमुख चुनाव में हार पर भाजपा कार्यकर्ताओं का हंगामा, कार्यालय में की तोड़फोड़
पंचायत प्रमुख चुनाव में हार पर भाजपा कार्यकर्ताओं का हंगामा, कार्यालय में की तोड़फोड़

पौड़ी, जेएनएन। भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने पौड़ी क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद पर हार से खफा होकर पार्टी कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पार्टी विरोधी कार्य करने वालों को निष्कासित करने की मांग की। साथ ही कई आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में कुर्सियां भी तोड़ी तथा हार के लिए पार्टी के ही कुछ लोगों को जिम्मेदार बताया। 

भाजपा कार्यालय में क्षेत्र पंचायत पौड़ी के प्रमुख पद को लेकर काफी गहमा गहमी रही। सायं को तीन बजे से जैसे ही प्रमुख पद के लिए मतगणना शुरू हुई तो आते रुझानों के बाद भाजपा की समर्थित प्रमुख पद की प्रत्याशी चुनाव हार गई। 

भाजपाइयों को इसका अंदाजा भी नहीं था कि उनकी पार्टी को प्रमुख पद पर हार का सामना करना पड़ेगा। इससे आक्रोशित कई कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पहुंचे तथा इस हार के लिए पार्टी विरोधी कार्य करने वाले लोगों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। 

यह भी पढ़ें: ब्लॉक प्रमुख चुनाव नतीजों से कांग्रेस को संतोष, 31 फीसद सीटों पर जीत का दावा 

उन्होंने पार्टी कार्यालय के अंदर कुर्सियां भी तोड़ी। इतना ही नहीं आक्रोशित कार्यकर्ताओं में गुस्सा इतना कि एक बार हाथापाई की नौबत भी आ गई थी। नाराज कार्यकर्ताओं का कहना था कि क्षेत्र प्रमुख पद पर कई पार्टी के लोग ऐसे थे, जिन्होंने पार्टी प्रत्याशी के विरोध में कार्य किया तथा पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। कार्यकर्ताओं ने पार्टी विरोधी कार्य करने वाले लोगों को निष्कासित न किए जाने पर पार्टी से त्याग पत्र देने की चेतावनी भी दी।

यह भी पढ़ें: प्रमुख पद पर रुद्रप्रयाग में खाता तक नहीं खोल पाई भाजपा, अल्मोड़ा में भी निराशा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।