विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जुबिन का नया गाना मेरी आशिकी रिलीज, इंटरनेट पर मचा रहा खूब धमाल

By Bhanu Prakash SharmaEdited By:
Published: Thu, 04 Jun 2020 12:43 PM (IST)

अपने रोमांटिक गानों से लोगों के दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड गायक देहरादून के जुबिन नौटियाल का नया गाना ...और पढ़ें

जुबिन का नया गाना मेरी आशिकी रिलीज, इंटरनेट पर मचा रहा खूब धमाल
जुबिन का नया गाना मेरी आशिकी रिलीज, इंटरनेट पर मचा रहा खूब धमाल

देहरादून, जेएनएन। अपने रोमांटिक गानों से लोगों के दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड गायक देहरादून के जुबिन नौटियाल का नया गाना 'मेरी आशिकी' रिलीज हो चुका है। जो इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रहा है। पहले छह घंटे में इस गाने को यूट्यूब पर 20 लाख लोगों ने देखा और हजारों लाइक्स मिले।

जुबिन नौटियाल का फिल्म कबीर सिंह का गीत तुझे कितना चाहे और हम, मरजावां का तुम ही आना गाने के बाद भूषण कुमार टी सीरीज के बैनर तले रोमांटिक गीत मेरी आशिकी रिलीज हो गया है। इस गाने को रोचक कोहली ने कम्पोज किया है। 

बता दें कि इस पूरे गाने में आपको एक प्यारी सी प्रेम कहानी देखने को मिलेगी। गाने में जुबिन नौटियाल के साथ पंजाबी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस इहाना ढिल्लन नजर आ रही हैं। जुबिन ने बताया कि लॉकडाउन के ठीक पहले मेघालय के एक छोटे से शहर दाऊकी में इस गाने की शूटिंग की गई थी। गाने की शूटिंग के बाद लॉकडाउन शुरू हो गया था, ऐसे में गाने की कुछ लाइन घर से ही मुंबई रिकॉडिंग के लिए भेजी।

घर में कर रहे हैं कुछ प्रोजेक्ट  

जुबिन ने बताया कि लॉकडाउन ने काम करने का तरीका भी बदल डाला है। वह पिछले लगभग तीन महीने से दून स्थित घर पर हैं, लेकिन आजकल इंटरनेट का भरपूर उपयोग कर घर पर भी कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

हम बिल्कुल ठीक हैं शीघ्र अच्छी खबर आएगी

उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और उनका पूरा परिवार कोरोना संक्रमित होने के बाद से एम्स ऋषिकेश में भर्ती है। सतपाल महाराज के ज्येष्ठ पुत्र विभु महाराज ने वीडियो जारी कर इस बात का विश्वास जताया कि सभी को जल्द अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। हम सभी की रिपोर्ट शीघ्र नेगेटिव आएगी।  

यह भी पढ़ें: केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री निशंक का गीत 'आवा गौं जौंला' सोशल मीडिया में छाया

उन्होंने मानव उत्थान सेवा समिति के नाम फेसबुक में यह वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि हमें जो बीमारी है, वह एसिम्टोमेटिक है। इसमें  किसी भी प्रकार के कोई लक्षण नजर नहीं आते।   चिकित्सकों का कहना है कि ऐसे लक्षणों वाले लोग दस-ग्यारह दिन में स्वस्थ हो जाते हैं। जल्दी ही सबको अच्छी खबर मिलेगी।

यह भी पढ़ें: गढ़वाली सरस्वती वंदना की सोशल मीडिया पर धूम, नई पीढ़ी को लोक संस्कृति से जोड़ने की पहल 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।