विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लीग में नरेंद्र क्रिकेट एकेडमी ने लिटिल स्टार को दस विकेट से हराया

By BhanuEdited By:
Published: Fri, 01 Mar 2019 09:56 AM (GMT+05:30)

जिला क्रिकेट लीग में नरेंद्र क्रिकेट एकेडमी ने लिटिल स्टार एकेडमी को दस विकेट से करारी शिकस्त दी। वहीं सैयद ...और पढ़ें

लीग में नरेंद्र क्रिकेट एकेडमी ने लिटिल स्टार को दस विकेट से हराया
लीग में नरेंद्र क्रिकेट एकेडमी ने लिटिल स्टार को दस विकेट से हराया

देहरादून,  जेएनएन। 72वीं जिला क्रिकेट लीग में नरेंद्र क्रिकेट एकेडमी ने लिटिल स्टार क्रिकेट एकेडमी को दस विकेट से करारी शिकस्त दी।

रेंजर्स मैदान में नरेंद्र क्रिकेट एकेडमी और लिटिल स्टार क्रिकेट एकेडमी के बीच मुकाबला हुआ। पहले खेलने उतरी लिटिल स्टार एकेडमी की शुरुआत कमजोर रही। टीम ने 31.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 112 रन बनाए। मुकेश कुमार ने सर्वाधिक 58 व अनमोल दत्त ने 12 रनों की पारी खेली। 

इसके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज दहाई का अंक तक नहीं पार कर सका। नरेंद्र क्रिकेट ऐकेडमी के लिए आनंद कुमार ने चार विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नरेंद्र क्रिकेट एकेडमी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बिना किसी नुकसान के मुकाबले को 9.3 ओवर में जीत लिया। विनय पांडे ने नाबाद 69 और प्रिंस ने 30 रनों का योगदान दिया।

उत्तर प्रदेश ने उत्तराखंड को 118 रनों से हराया

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तराखंड को लगातार दूसरी करारी हार मिली है। शुरुआती चार मैचों में जीत दर्ज करने वाली उत्तराखंड अब बैकफुट पर नजर आ रही है। लीग मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने उत्तराखंड को 118 रनों से करारी शिकस्त दी है। 

नई दिल्ली के पालम स्थित एयरफोर्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच मुकाबला खेला गया। उत्तराखंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उत्तर प्रदेश को आमंत्रित किया। उत्तर प्रदेश के सलामी बल्लेबाज अक्षदीप नाथ व समर्थ सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 123 रनों की साझेदारी बनाई। 

उत्तर प्रदेश का पहला विकेट अक्षदीप के रूप में गिरा। अक्षदीप ने 44 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली। उत्तर प्रदेश ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 209 रन बनाए। समर्थ सिंह ने 48 गेंद में 75 रन और रिंकू सिंह ने 11 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली। उत्तराखंड के गेंदबाज सन्नी ने दो, गिरीश रतूड़ी, रजत भाटिया व मयंक मिश्रा ने एक-एक विकेट चटकाए। 

210 रनों के कठिन लक्ष्य के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी उत्तराखंड की टीम दवाब में आकर लड़खड़ा गई। उत्तराखंड का पहला विकेट कप्तान रजत भाटिया (02) के रूप में गिरा। इसके बाद भी विकेट पतन सिलसिला जारी रहा। विजय शर्मा (05) व वैभव बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उत्तराखंड टीम 16.3 ओवर में मात्र 91 रनों पर सिमट गई। 

टीम के लिए सौरभ रावत ने सर्वाधिक 30 व करनवीर कौशल ने 22 रनों की पारी खेली। उत्तर प्रदेश के लिए सौरभ कुमार ने पांच अंकित चौधरी ने तीन व यश दयाल ने दो विकेट चटकाए।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड की महिला टीम जीती, पुरुष हारे; जानिए किस मैच में क्या हुआ

यह भी पढ़ें: वनडे में अफगानिस्तान से भिड़ने को आयरलैंड ने स्पिनरों के साथ किया अभ्यास

यह भी पढ़ें: पुरुष अंडर 23 में उत्तराखंड ने मिजोरम को आठ विकेट से हराया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।