Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dehradun: नगर निगम की टीम ने सिंगल यूज प्लास्टिक व पालीथिन के खिलाफ चलाया अभियान, गंदगी मिलने पर काटे 16 चालान

    By Edited By: riya.pandey
    Updated: Wed, 19 Jul 2023 09:02 PM (IST)

    नगर निगम की टीम ने बुधवार को सिंगल यूज प्लास्टिक व पालीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान की शुरुआत सबसे पहले निरंजपुर सब्जी मंडी से हुई। जहां टीम ने पालीथिन का प्रयोग करने वालों की चेकिंग की। इस दौरान टीम ने पालीथिन का स्टाक करने वाले 12 और प्रतिष्ठान के आसपास गंदगी फैलाने पर दो व्यापारियों का चालान कर जुर्माना वसूला। इस दौरान बड़ी मात्रा में पालीथिन जब्त किया गया।

    Hero Image
    नगर निगम की टीम ने सिंगल यूज प्लास्टिक व पालीथिन के खिलाफ चलाया अभियान

    जागरण संवाददाता, देहरादून: पालीथिन का इस्तेमाल करने व गंदगी फैलाने पर नगर निगम की टीम ने 14 व्यापारियों और रिलायंस मार्ट पर चालानी कार्रवाई की। इस दौरान दो लाख से अधिक का जुर्माना भी वसूला गया।

    सिंगल यूज प्लास्टिक व पालीथिन के खिलाफ अभियान

    नगर निगम की टीम ने बुधवार को सिंगल यूज प्लास्टिक व पालीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान की शुरुआत सबसे पहले निरंजपुर सब्जी मंडी से हुई। जहां टीम ने पालीथिन का प्रयोग करने वालों की चेकिंग की। इस दौरान टीम ने पालीथिन का स्टाक करने वाले 12 और प्रतिष्ठान के आसपास गंदगी फैलाने पर दो व्यापारियों का चालान कर जुर्माना वसूला। इस दौरान बड़ी मात्रा में पालीथिन जब्त किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके बाद टीम जीएमएस रोड स्थित रिलायंस मार्ट पहुंची जहां परिसर में गंदगी फैलाने पर दस हजार रुपये और जगह-जगह पर एकत्र हुए पानी में मच्छर का लार्वा पाए जाने पर दो हजार रुपये का चालान काटा। अभियान चलाने वाली टीम में मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अविनाश खन्ना, सफाई निरीक्षक मनोज, राजेश पंवार आदि शामिल रहे।