विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आइएमए में आतंकवादियों के घुसने की सूचना से हड़कंप, निकली मॉक ड्रिल

By BhanuEdited By:
Published: Sat, 15 Apr 2017 09:11 AM (IST)Updated: Sun, 16 Apr 2017 03:30 AM (IST)

भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में कुछ आतंकवादियों के घुसने की सूचना से दून पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। बाद में पता चला कि ये मॉक ड्रिल थी।

आइएमए में आतंकवादियों के घुसने की सूचना से हड़कंप, निकली मॉक ड्रिल
आइएमए में आतंकवादियों के घुसने की सूचना से हड़कंप, निकली मॉक ड्रिल

देहरादून, [जेएनएन]: भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में कुछ आतंकवादियों के घुसने की सूचना से दून पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में फोर्स पहुंच गई। मौके पर जाने पर पता चला कि ये मॉक ड्रिल है। 

सुबह करीब साढ़े छह बजे के करीब पुलिस कंट्रोल रूम में सुचना आई की आईएमए के सामने बोलेनो कार पर चार संदिग्ध आतंकवादी देखे गए। जो बार-बार आइएमए की तरफ चक्कर मार रहे हैं। इस सुचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। डीआइजी, एसएसपी व एसपी सिटी समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और आइएमए की घेराबंदी शुरू कर दी। 

इस दौरान देहरादून-चकराता रोड पर वाहनों को रोक दिया गया। साथ ही मौके पर सर्च आपरेशन शुरू किया गया। पुलिस ने चारों संदिग्धों को पकड़ लिया। कुछ देर तक तो अफसर भी कुछ बोलने को तैयार नहीं थे। बाद में आइएमए सूत्रों ने बताया कि ये मॉक ड्रिल थी। डीआईजी पुष्पक ज्योति ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि इस मॉक ड्रिल में सेना के अधिकारियों से अच्छा कोआर्डिनेशन रहा। कोई बड़ी बात नही है।

यह भी पढ़ेः मॉक ड्रिलः मंदिर में घुसे आतंकियों में से दो को मार गिराया, वास्तव में घायल हुआ कांस्टेबल

यह भी पढ़ें: मॉक ड्रिलः घर में घुसे आतंकवादी, एक को मार गिराया और तीन गिरफ्तार

मॉक ड्रिल: पुलिस ने घर में घुसे आतंकवादी को मार गिराया, देखें तस्‍वीरें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।