Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घर में काम करने वाली महिला से छेड़छाड़ की, विरोध करने लगाया चोरी का आरोप

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Thu, 18 Feb 2021 02:04 PM (IST)

    घर में काम करने वाली महिला ने व्यक्ति पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपित ने महिला पर घर से तीन लाख की चोरी करने का आरोप लगाया। महिला ने पुलिस पर पैसे वापस करने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है।

    Hero Image
    घर में काम करने वाली महिला ने व्यक्ति पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

    जागरण संवाददाता, देहरादून। घर में काम करने वाली महिला ने व्यक्ति पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपित ने महिला पर घर से तीन लाख रुपये की चोरी करने का आरोप लगाया। महिला ने पटेलनगर कोतवाली पुलिस पर पैसे वापस करने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह गरीब परिवार से है। इसलिए वह अमित राणा व अभिषेक राणा निवासी बंजारावाला के घर पर पिछले सात साल से काम कर रही है। आरोप है कि अभिषेक राणा काफी वर्षों से उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करता है। रोजी-रोटी की खातिर पीड़िता उसकी हरकतें बर्दाश्त करती रही। उन्होंने इसकी शिकायत कई बार अभिषेक की पत्नी से भी की, लेकिन किसी ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। आरोप है कि अभिषेक उस पर साथ घूमने चलने का भी दबाव बनाने लगा। आरोप है कि बीते आठ जनवरी को अभिषेक राणा ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। अभिषेक ने धमकी दी कि अगर इसकी शिकायत की तो चोरी के झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवा देगा। इसके बाद 14 जनवरी को अमित राणा व अभिषेक राणा उसके घर आए और उसे पीटकर कार में बैठाकर पटेलनगर कोतवाली ले गए। जहां उन्होंने तीन लाख चोरी का आरोप लगाया।

    14 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ का आरोप

    प्रेमनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति पर 14 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ का आरोप है। पुलिस ने पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। प्रेमनगर थाना पुलिस के मुताबिक सुद्धोवाला क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि क्षेत्र का ही एक व्यक्ति नन्हे उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया। जहां आरोपित ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की और उसके साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास किया। आरोपित की हरकतें देख किशोरी वहां से भाग निकली और घर आकर अपने पिता को यह बात बताई। जिस पर किशोरी के पिता ने पुलिस में तहरीर दी।

    यह भी पढ़ें-सीरियल में रोल देने का झांसा देकर छात्रा से अश्लील हरकत

    Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें