Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब तक 24 देशों से 200 उत्तराखंडियों की स्वदेश वापसी, पढ़िए पूरी खबर

    By Edited By:
    Updated: Mon, 25 May 2020 03:11 PM (IST)

    लॉकडाउन चार में विदेश से भी प्रवासी उत्तराखंडियों की घर वापसी जारी है। अभी तक 24 देशों से 200 उत्तराखंडी वापस देश में आ चुके हैं।

    अब तक 24 देशों से 200 उत्तराखंडियों की स्वदेश वापसी, पढ़िए पूरी खबर

    देहरादून, राज्य ब्यूरो। लॉकडाउन चार में विदेश से भी प्रवासी उत्तराखंडियों की घर वापसी जारी है। अभी तक 24 देशों से 200 उत्तराखंडी वापस देश में आ चुके हैं। इन्हें विभिन्न स्थानों पर क्वारंटाइन किया गया है। नेपाल से 29 मई को 295 और 30 मई को 385 भारतीय नागरिक उत्तराखंड के बनबसा से वापस आएंगे। वहीं, चेन्नई से यात्रियों को लेकर ट्रेन रविवार रात हरिद्वार के लिए रवाना हो गई। तिरुअनंतपुरम से यात्रियों को लेकर चली ट्रेन सोमवार को हरिद्वार पहुंच जाएगी। अभी तक देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे 2,47,824 यात्रियों ने वापसी के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। इनमें से 1,54,128 लोग वापस आ चुके हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश में विदेश और दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की घर वापसी का सिलसिला जारी है। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने बताया कि अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, इंडोनेशिया, थाइलैंड व मालदीव समेत 24 देशों से उत्तराखंड वासियों को वापस लाया जा चुका है। ये दिल्ली, लखनऊ, कोच्चि आदि शहरों में क्वारंटाइन किए गए हैं। इनमें से तीन प्रवासी क्वारंटाइन अवधि को पूरा कर उत्तराखंड वापस आ चुके हैं। 

    उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों से लाने के लिए ट्रेन चलाई जा रही हैं। अगले दो-तीन दिनों में दिल्ली से हरिद्वार व काठगोदाम के लिए विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और बेहड़ी से उत्तराखंड के लोगों को बसों के माध्यम से लाने व भेजने की प्रक्रिया चल रही है। 

    26 से 28 मई तक देहरादून से फैजाबाद, गोरखपुर, रायबरेली के लगभग पांच हजार से अधिक लोगों को भेजा जाएगा। उत्तराखंड से दूसरे राज्यों को जाने के लिए भी 47,958 लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इनमें से 42,897 को वापस भेजा जा चुका है। इनमें से अधिक उत्तर प्रदेश, बिहार, जम्मू व दिल्ली के निवासी शामिल हैं।

    इन राज्यों से वापस पहुंचे लोग 

    • दिल्ली- 56478 
    • उत्तर प्रदेश- 24116 
    • हरियाणा- 23324 
    • चंडीगढ़ - 9504
    • पंजाब - 9124
    • महाराष्ट्र - 8863
    • राजस्थान- 8844
    • गुजरात- 7847
    • कर्नाटका- 4768

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के जौलीग्रांट और पंतनगर एयरपोर्ट पर उड़ानें शुरू, यात्रियों को किया जा रहा क्वारंटाइन

    अन्य राज्य 1260 राज्य के भीतर 115645 गए दूसरे जिलों में

    प्रदेश में अभी तक 115645 लोग एक-दूसरे जिलों में गए हैं। इनमें से 56925 अपने गृह जिलों में वापस आए हैं। इनमें सबसे अधिक 13832 चमोली, 11009 रुद्रप्रयाग व 6298 पौड़ी वापस आए हैं। वहीं, 58,720 दूसरे जिलों में गए हैं। सबसे अधिक 13,880, देहरादून, 13,006 हरिद्वार और 11,759 लोग पौड़ी से अपने गृह जिलों को गए हैं।

    यह भी पढ़ें: फ्लाइट से आने वाले लोगों को पेड क्वारंटाइन की सुविधा, जानिए कितना करना होगा खर्चा

    comedy show banner
    comedy show banner