विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड कैबिनेट में आए 32 प्रस्ताव, जानिए किन 30 फैसलों पर लगी मुहर

By Sumit KumarEdited By:
Published: Thu, 17 Sep 2020 03:22 PM (IST)Updated: Thu, 17 Sep 2020 10:37 PM (IST)

मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्‍यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 32 प्रस्ताव आए। 30 फैसलों पर मुहर लगी जबकि एक बिंदु को वापस लिया गया।

उत्‍तराखंड कैबिनेट में आए 32 प्रस्ताव, जानिए किन 30 फैसलों पर लगी मुहर
उत्‍तराखंड कैबिनेट में आए 32 प्रस्ताव, जानिए किन 30 फैसलों पर लगी मुहर

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में गुरुवार को विधानसभा सत्र के आयोजन पर चर्चा हुई। कई राज्यों में एक दिन का सत्र हुआ। ऐसे में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्‍तराखंड में एक दिन के सत्र किए पर शुक्रवार को फैसला लेंगे। मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्‍यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 32 प्रस्ताव आए। 30 फैसलों पर मुहर लगी, जबकि एक बिंदु को वापस लिया गया और एक बिंदु पर कैबिनेट की सब कमेटी बनी। इन प्रस्‍तावों में विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष खुद इनकम टैक्स भरेंगे, पुलिस घुड़सवार नियमावली को मंजूरी मिली, उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय का नाम माधोसिंह भंडारी के नाम पर होगा।

इसके अलावाा  पेयजल निगम के सलाहकार के एमडी पद के लिए नियमावली बनी, संस्कृति निदेशालय महानिदेशक के पद को किया गया सृजित, लोक निर्माण विभाग में संविदा कनिष्ठ अभियंता का वेतन बढ़ाकर 15 हजार से 24 हजार

किया गया 

इन फैसलों पर भी लगी मुहर। 

  •  पूर्व सैनिकों में जेसीओ रेंक से नीचे वाले या उनकी विधवाओं को हाउस टैक्स में मिली माफ़ी।
  • एमएसएमई में केंद्र के बदलाव को राज्‍य ने किए लागू।
  • कोविड -19 में स्कूल बसों और मालवाहक वाहनों के परमिट नवीनीकरण में तीन महीने के टैक्स को मिलेगी छूट।
  • केदारनाथ पैदल मार्ग में भूमि अधिग्रहण के बदले जमीन का भूमि अधिकार देने को मंजूरी।
  • सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने और जुर्माने के प्रवाधान को लाया जाएगा विधेयक
  •  मसूरी में राज्य अतिथि ग्रह के लिए राधा भवन की भूमि अधिग्रहण पर कैबिनेट ने किया मना।

यह भी पढ़ें: बंशीधर भगत ने पीएम मोदी को बताया युगपुरुष, कहा वह कर रहे स्वर्णिम इतिहास का निर्माण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।