विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

20 किमी वाक रेस में एथलीट मनीष रावत का एशियन गेम्स में चयन

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 05 Jul 2018 08:55 AM (IST)Updated: Fri, 06 Jul 2018 05:13 PM (IST)

उत्तराखंड के ओलंपियन एथलीट मनीष सिंह रावत का चयन 18वे एशियन गेम्स में 20 किमी वाक रेस के लिए हुआ ...और पढ़ें

20 किमी वाक रेस में एथलीट मनीष रावत का एशियन गेम्स में चयन
20 किमी वाक रेस में एथलीट मनीष रावत का एशियन गेम्स में चयन

देहरादून, [जेएनएन]: उत्तराखंड के ओलंपियन एथलीट मनीष सिंह रावत का चयन 18वे एशियन गेम्स में 20 किमी वाक रेस के लिए हुआ है।18 अगस्त से दो सितंबर तक इंडोनेशिया के जकार्ता में होने वाले 18वे एशियन गेम्स में उत्तराखंड से प्रतिभाग करने वाले मनीष सिंह रावत एकमात्र खिलाड़ी है। 

एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से जारी सूची में उत्तराखंड के मनीष रावत का नाम 20 किमी वाक रेस में शामिल है। मनीष रावत चमोली जिले के देवलधार गांव के रहने वाले है और उत्तराखंड पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। 

अप्रैल में संपन्न हुए कामनवेल्थ गेम्स की 20 किमी वाक रेस में मनीष छठे स्थान पर रहे थे। मनीष के कोच अनूप बिष्ट ने बताया कि मनीष रावत एशियन गेम्स में प्रतिभाग करने वाले उत्तराखंड के एकमात्र खिलाड़ी है। बताया कि मनीष ने 2016 में रियो ओलंपिक में 13वां स्थान हासिल किया था। जिससे खुश होकर सरकार ने मनीष को कांस्टेबल से सीधा इंस्पेक्टर के पद पर तैनात कर दिया था। 

कोच अनूप बिष्ट ने बताया कि मनीष एशियन गेम्स की तैयारी में जुटे हुए है। उन्होंने मनीष से एशियन गेम्स में मैडल लाने की उम्मीद जताई है।

यह भी पढ़ें: बास्केटबॉल में दून रीजन ने झटके गोल्ड समेत तीन मेडल

यह भी पढ़ें: हिमालयन ईगल क्रिकेट ऐकेडमी ने जीता मैच, अगेल दौर में किया प्रवेश

यह भी पढ़ें: सूरज और रोजी का यूथ एशिया एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चयन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।