विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बास्केटबॉल में दून रीजन ने झटके गोल्ड समेत तीन मेडल

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Wed, 04 Jul 2018 09:44 AM (IST)Updated: Wed, 04 Jul 2018 09:11 PM (IST)

भुवनेश्वर के कलिंगा इंस्टीट्यूट में खेले गए बास्केटबॉल मुकाबले में दून रीजन ने गोल्ड समेत तीन मेडल झटके हैं।

बास्केटबॉल में दून रीजन ने झटके गोल्ड समेत तीन मेडल
बास्केटबॉल में दून रीजन ने झटके गोल्ड समेत तीन मेडल

देहरादून, [जेएनएन]: केवि संगठन की 49वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में देहरादून रीजन की बास्केटबॉल टीम ने एक गोल्ड समेत तीन मेडल अपने नाम किए। अंडर 14 बालक वर्ग की टीम ने गोल्ड, अंडर 19 बालिका और बालक टीम ने सिल्वर मेडल जीतकर राज्य का मान बढ़ाया है। 

भुवनेश्वर स्थित कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी परिसर में 29 जून से दो जुलाई तक बास्केटबॉल के मुकाबले खेले गए। देहरादून रीजन की अंडर 14 टीम ने वाराणसी को फाइनल में शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। टीम के कोच बलविंदर सिंह ने बताया कि इससे पहले अंडर 14 बालक वर्ग की टीम ने रायपुर को 31-3, दिल्ली को 31-1, अहमदाबाद को 36-0, भोपाल को 33-0 से हराया। 

वहीं, क्वार्टर फाइनल में रांची को 35-4 से और सेमीफाइनल में पटना को 40-19 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वाराणसी को संघर्षपूर्ण खिताबी मुकाबले में 41-27 से पराजित कर लगातार चौथे वर्ष इस वर्ग का खिताब अपने नाम किया। अंडर 19 बालिका वर्ग के फाइनल में चंडीगढ़ से हार का सामना कर सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। बालक वर्ग में जयपुर ने खिताबी मुकाबले में देहरादून को हराया। 

टीम की इस उपलब्धि पर उपायुक्त सोमित श्रीवास्तव, खेल प्रभारी विनोद पांडे, प्राचार्य मिकी खुल्बे, मैनेजर अभिषेक चौधरी, तारा राणा, वीरभान, अंजू सिंह, अखिल भारतीय केंद्रीय विद्यालय शिक्षक संघ देहरादून संभाग के अध्यक्ष डीएम लखेड़ा सहित शिक्षक संघ ने खुशी जाहिर की है।

यह भी पढ़ें: हिमालयन ईगल क्रिकेट ऐकेडमी ने जीता मैच, अगेल दौर में किया प्रवेश

यह भी पढ़ें: सूरज और रोजी का यूथ एशिया एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चयन

यह भी पढ़ें: फुटबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचा देहरादून

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।