विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

माईटी और सुपर क्रिकेट ऐकेडमी दिल्ली ने जीते क्रिकेट मुकाबले

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 14 Jun 2018 01:40 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jun 2018 05:24 PM (IST)

सीएयू के तत्वावधान में दून इंस्टीट्यूट श्यामपुर में आयोजित अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में माईटी क्रिकेट ऐकेडमी व सुपर क्रिकेट ऐकेडमी ने जीत दर्ज की।

माईटी और सुपर क्रिकेट ऐकेडमी दिल्ली ने जीते क्रिकेट मुकाबले
माईटी और सुपर क्रिकेट ऐकेडमी दिल्ली ने जीते क्रिकेट मुकाबले

रायवाला, देहरादून [जेएनएन]: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के तत्वावधान में दून इंस्टीट्यूट श्यामपुर में आयोजित द्वितीय बैट एंड बॉल ग्रुप्स अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन के मुकाबले में माईटी क्रिकेट ऐकेडमी व सुपर क्रिकेट ऐकेडमी ने जीत दर्ज की। 

पहला मैच माईटी क्रिकेट ऐकेडमी व दून स्टार्स क्रिकेट ऐकेडमी के बीच खेला गया। इसमें माईटी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 204 रन बनाए। बल्लेबाज व्यास ने सर्वाधिक 41 व निखिल ने 37 रन का योगदान दिया। 

दून स्टार्स क्रिकेट ऐकेडमी के अनिकेत खरोला ने चार व अंकित ने तीन विकेट लिए। जवाब में दून स्टार्स क्रिकेट ऐकेडमी की पूरी टीम 29.5 वें ओवर में 191 पर ढेर हो गई। शास्वत ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए 110 व अग्रिम ने 45 रन बनाए। माईटी ऐकेडमी के साहिल ने पांच व तनुज ने तीन विकेट लिए। माईटी क्रिकेट ऐकेडमी ने 13 रन से जीत दर्ज की। 

वहीं दूसरा मैच सुपर क्रिकेट ऐकेडमी दिल्ली व ओम क्रिकेट ऐकेडमी देहरादून के बीच हुआ। सुपर क्रिकेट ऐकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 241 रन बनाए, जिसमे पीयूष ने 64 व मोहित ने 52 रन बनाए। ओम क्रिकेट ऐकेडमी की ओर से वाशु ने दो विकेट लिए। 

वहीं ओम क्रिकेट ऐकेडमी की टीम 19.2 वें ओवर में 199 रन पर सिमट गई। हर्ष ने  47 व आर्यन ने 35 रन बनाए। सुपर क्रिकेट ऐकेडमी के ऋषभ व राघव ने तीन-तीन विकेट लिए। सुपर क्रिकेट ऐकेडमी ने यह मैच 42 रन से जीता। 

माईटी ऐकेडमी के साहिल व सुपर क्रिकेट ऐकेडमी के पीयूष को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर धनपाल खरोला, अमित शर्मा, मान ङ्क्षसह तोपवाल, शशांक, रविन्द्र भंडारी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: बीसीसीआइ से उत्तराखंड को मान्यता की उम्मीद, बाहर गए खिलाड़ियों ने जताई ये इच्छा

यह भी पढ़ें: दून के रायपुर स्टेडियम में अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच सीरीज जल्द

यह भी पढ़ें: एयर इंडिया ने जीता गोल्ड कप, दिल्ली को तीन विकेट से किया पराजित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।