Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Google की मदद से ऋषिकेश पुलिस ने तलाशा पता, हरियाणा की महिला कांवड़ यात्रियों को स्वजनों से मिलाया

    Updated: Sun, 20 Jul 2025 07:52 PM (IST)

    ऋषिकेश में नीलकंठ मंदिर से लौटते समय तीन बुजुर्ग महिला कांवड़ यात्री अपने साथियों से बिछड़ गईं। पुलिस ने नटराज चौक पर उन्हें परेशान देखकर मदद की। वह घर का मोबाइल नंबर थाना और जिले के बारे में भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही थी। गूगल सर्च से उनके गांव के सरपंच से संपर्क कर पुलिस ने उन्हें उनके साथियों से मिलवाया और सुरक्षित घर पहुंचाया।

    Hero Image
    खोई हुई कांवड़ यात्री पुलिस की मदद से मिलीं। जागरण

    जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। नीलकंठ महादेव मंदिर से जलाभिषेक कर लौट रहीं हरियाणा की तीन बुजुर्ग महिला कांवड़ यात्री अपने साथियों से बिछड़ गईं। नटराज चौक पर परेशान बुजुर्ग महिलाओं को देख पुलिस ने जानकारी जुटाई। महिलाएं पूरी जानकारी नहीं दे पाईं। पुलिस ने गूगल सर्च से उनके गांव के सरपंच से संपर्क साधा। इसके बाद उन्हें अपने सह यात्रियों से मिलवाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस को नटराज चौक पर तीन बुजुर्ग महिलाएं परेशान हालत में घूमते हुए मिलीं। कांवड़ डयूटी में तैनात पुलिस कर्मियों ने उनसे जानकारी ली तो उन्होंने अपना नाम मेवा, बतासी और मिश्री निवासी नौरंगाबाद गुर्जरों की ढाणी तिलोडी हरियाणा बताया।

    बुजुर्ग महिलाओं ने बताया कि गांव की 11 अन्य महिलाओं के साथ कांवड़ यात्रा के लिए आई थीं। गाड़ी को किसी पार्किंग में खड़ा किया था, जिसके बाद वे सभी जलाभिषेक के लिए नीलकंठ मंदिर गए थे। वापस आते समय वे तीनों अपने साथियों से बिछड़ गए। पार्किंग की जगह की उन्हें जानकारी नहीं थी। वह घर का मोबाइल नंबर, थाना और जिले के बारे में भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही थी।

    केवल गांव की जानकारी देने पर पुलिस कर्मियों ने गूगल पर सर्च कर संबंधित थाने के बारे में जानकारी ली। संबंधित थाने में बात कर महिलाओं के गांव के सरपंच से जानकारी जुटाई और पिकअप वाहन के चालक का मोबाइल नंबर लिया। चालक ने बताया कि तीनों महिलाओं को वह काफी समय से तलाश कर रहे थे। कोतवाली की गाड़ी से उन्हें आइडीपीएल पार्किंग में उस जगह पहुंचाया गया जहां वाहन पार्क था।

    ऋषिकेश कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि बुजुर्ग महिलाओं को उनके स्वजनों तक पहुंचा दिया गया है।