Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PM Modi Rishikesh Rally: तीर्थनगरी में नमो को भेंट किए देवभूमि के पांच प्रतीक चिह्न, इनमें क्‍या है खास? पढ़ें

    Updated: Fri, 12 Apr 2024 08:25 AM (IST)

    PM Modi Rishikesh Rally प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भाजपा की विजय संकल्प रैली में पांच प्रतीक चिह्न भेंट किए गए। इनमें हुड़के का नाद है तो बाबा केदार और शक्तिस्वरूपा मां मनसा देवी का आशीर्वाद भी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें उत्तराखंड का पारंपरिक लोक वाद्य हुड़का भेंट किया। गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने प्रधानमंत्री मोदी को इगास पर्व से संबंधित चित्र भेंट किया।

    Hero Image
    PM Modi Rishikesh Rally: नमो को भेंट किए देवभूमि के पांच प्रतीक चिह्न

    केदार दत्त, जागरण  ऋषिकेश। PM Modi Rishikesh Rally: देवभूमि उत्तराखंड से विशेष अनुराग रखने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गुरुवार को ऋषिकेश के आइडीपीएल मैदान में आयोजित भाजपा की विजय संकल्प रैली में पांच प्रतीक चिह्न भेंट किए गए। ये सभी देवभूमि की धार्मिक, आध्यात्मिक व सांस्कृतिक विरासत से जुड़े हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इनमें हुड़के का नाद है तो बाबा केदार और शक्तिस्वरूपा मां मनसा देवी का आशीर्वाद भी है। इससे प्रधानमंत्री भावविभोर हो गए।

    उत्तराखंड का पारंपरिक लोक वाद्य हुड़का

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजय संकल्प रैली के मंच पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें उत्तराखंड का पारंपरिक लोक वाद्य हुड़का भेंट किया। यह ऐसा वाद्य यंत्र है, जिसे मांगलिक कार्यों से लेकर विशेष अनुष्ठानों में बजाया जाता है। मुख्यमंत्री ने इसके बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी दी। इस पर प्रधानमंत्री मोदी स्वयं को रोक नहीं पाए और उन्होंने कुछ देर हुड़का बजाकर एक प्रकार से जनता जनार्दन का आह्वान भी किया।

    इगास पर्व से संबंधित चित्र

    भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं लोकसभा की गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने प्रधानमंत्री मोदी को इगास पर्व से संबंधित चित्र भेंट किया। राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में दीपावली के ठीक 11 दिन बाद इगास पर्व मनाने की परंपरा है। इस पर्व के संरक्षण के लिए बलूनी लंबे समय से मुहिम छेड़े हुए हैं।

    मां गंगा की प्रतिमा व गंगाजली, केदारनाथ धाम की प्रतिकृति

    पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सीट से प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मां गंगा की प्रतिमा व गंगाजली और सांसद एवं टिहरी गढ़वाल संसदीय सीट से प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने केदारनाथ धाम की प्रतिकृति प्रधानमंत्री को भेंट की। बाबा केदारनाथ प्रधानमंत्री मोदी के आराध्य हैं। एक दौर में मोदी ने केदारनाथ के नजदीक तप साधना की थी।

    मां मनसा देवी का चित्र और मंदिर में पूजित चुनरी

    इन दिनों चल रहे नवरात्र के दृष्टिगत मातृशक्ति की ओर से प्रधानमंत्री को शक्तिस्वरूपा मां मनसा देवी का चित्र और आशीर्वाद स्वरूप मंदिर में पूजित चुनरी भेंट की गई। इसे भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, विधायक सविता कपूर, ऋषिकेश की निवर्तमान महापौर अनीता ममगाईं, भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, टिहरी की जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, भाजपा के अनुसूचित मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री स्वराज विद्वान, कुंवरानी देवयानी समेत अन्य महिला नेताओं ने सौंपा।