विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड में भाजपा की चुनावी रणनीति को धार देंगे 20 वार रूम, Lok Sabha Election 2024 के लिए बनाया यह प्‍लान

By Jagran NewsEdited By: Nirmala Bohra
Published: Sun, 18 Dec 2022 11:34 AM (IST)

Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव भले ही वर्ष 2024 में होने हैं लेकिन उत्तराखंड में भाजपा इसकी तैयारियों में ...और पढ़ें

Lok Sabha Election 2024 : आदित्य कोठारी, प्रदेश महामंत्री भाजपा । जागरण आर्काइव
Lok Sabha Election 2024 : आदित्य कोठारी, प्रदेश महामंत्री भाजपा । जागरण आर्काइव

राज्य ब्यूरो, देहरादून : Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव भले ही वर्ष 2024 में होने हैं, लेकिन उत्तराखंड में भाजपा इसकी तैयारियों में जुट गई है।

चुनावी रणनीति को धार देने के लिए पार्टी विशेष रणनीति अपनाने जा रही है। इसके लिए वह अपने सभी 19 सांगठनिक जिलों में जिला कार्यालय खोलने जा रही है, जिन्हें चुनाव के दौरान वार रूम के रूप में उपयोग में लाया जाएगा।

वार रूम से धरातल पर मूर्त रूप दिया जाएगा

प्रांतीय कार्यालय के वार रूम में तय रणनीति को जिलों के इन वार रूम से धरातल पर मूर्त रूप दिया जाएगा। वर्तमान में पार्टी के आठ सांगठनिक जिलों में ही पार्टी के कार्यालय हैं। प्रयास ये किया जा रहा है कि अगले साल के आखिर तक हर हाल में सभी जिलों में पार्टी के जिला कार्यालय अस्तित्व में आ जाएं।

उत्तराखंड में वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से भाजपा विजय रथ पर सवार है। तब से अब तक सभी चुनावों में पार्टी यहां अपनी विजय पताका फहराती आ रही है। अब पार्टी के सामने राज्य में लोकसभा की सभी पांचों सीटें जीतकर हैट्रिक बनाने की चुनौती है। इसे देखते हुए पार्टी अभी से तैयारियों में जुट चुकी है।

यह भी पढ़ें : Uttarakhand News : सुप्रीम कोर्ट में मामला विचाराधीन और पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने कर दिया एलान

हाल में हरिद्वार जिले के पंचायत चुनावों में मिली ऐतिहासिक जीत से उत्साहित प्रदेश भाजपा ने अगले साल होने वाले नगर निकाय चुनाव के साथ ही वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी के सांगठनिक ढांचे को इसी हिसाब से ढाला जा रहा है।

परिस्थितियों के हिसाब से सूचना व तकनीकी साधनों से लैस करने की तैयारी

चुनावी रणनीति ठीक से धरातल पर उतरे और इसके आशानुरूप परिणाम आएं, इस पर पार्टी ने ध्यान केंद्रित किया है। इस कड़ी में सभी सांगठनिक जिला इकाइयों के कार्यालय स्थापित करने के साथ ही इन कार्यालयों को बदली परिस्थितियों के हिसाब से सूचना व तकनीकी साधनों से लैस करने की तैयारी है।

राज्य में पार्टी के सांगठनिक जिलों की संख्या 19 है, जिनमें से आठ के पास ही कार्यालय हैं। जिन जिलों में जिला कार्यालय नहीं है, वहां इसके लिए भूमि खरीदी जा रही है। जिला कार्यालयों में पदाधिकारियों के लिए अलग-अलग कक्ष के साथ ही सभागार, वीडियो कान्फ्रेंसिंग की सुविधा, इंटरनेट मीडिया टीम के लिए विशेष कक्ष बनाए जाएंगे।

अगले साल के अंत तक भाजपा के सभी सांगठनिक जिलों के कार्यालय स्थापित हो जाएं, इस दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। चुनावी दृष्टि तो जिला कार्यालय महत्वपूर्ण होंगे ही, इनके माध्यम से पार्टी के कार्यक्रमों और केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने में भी मदद मिलेगी।

- आदित्य कोठारी, प्रदेश महामंत्री भाजपा