विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टिहरी के नरेंद्रनगर में आठ साल के मासूम को घर से उठा ले गया गुलदार, जंगल में मिला शव

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Tue, 13 Oct 2020 08:45 PM (IST)Updated: Tue, 13 Oct 2020 10:45 PM (IST)

कसमोली गांव में रात को गुलदार एक आठ साल के बच्चे को घर से उठाकर ले गया। इससे गांव में ...और पढ़ें

टिहरी के नरेंद्रनगर में आठ साल के मासूम को घर से उठा ले गया गुलदार।
टिहरी के नरेंद्रनगर में आठ साल के मासूम को घर से उठा ले गया गुलदार।

देहरादून, जेएनएन। टिहरी जिले के नरेंद्रनगर ब्लॉक स्थित कसमोली गांव में मंगलवार शाम साढ़े सात बजे गुलदार सात साल के बच्चे को घर से उठाकर ले गया। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजनों ने बच्चे की खोजबीन की तो उसका अधखाया शव जंगल से बरामद किया गया। आपको बता दे कि नरेंद्रनगर में बीते रविवार को भी गुलदार ने एक बच्ची को अपना निवाला बनाया था।   

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। टिहरी के नरेंद्रनगर में हाल ही में गुलदार के हमले की ये दूसरी घटना सामने आई है। दरअसल, कसमोली गांव निवासी प्रताप सिंह रमोला का सात साल का बेटा रौनक घर के आंगन में खड़ा था। इस दौरान घात लगाकर बैठे गुलदार ने अचानक उसपर हमला कर दिया और उसे उठाकर वहां से भाग गया। बच्चे के पिता और ग्रामीणों ने शोर मचाया, लेकिन गुलदार जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने तलाश की तो बच्चे का अधखाया शव गांव से कुछ दूर ही मिल गया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने वन विभाग के अधिकारियों को गुलदार को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए हैं। मौके पर शिकारी दल भी पहुंच गया है। डीएफओ नरेंद्रनगर डीएस मीणा ने बताया कि गुलदार को पकड़ने या मारने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। गांव में घटना के बाद से मातम पसरा है। 

गौरतलब है कि बीते रविवार रात को भी गुलदार ने नरेंद्रनगर के आगराखाल के पास पीपलसारी तोक में सात वर्षीय बालिका पर हमला कर दिया और उसे घर के आंगन से घसीटकर कर ले गया। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने जब बालिका की तलाश की तो कुछ दूरी पर ही बालिका का अधखाया शव मिला। गांव के पास पिंजरा लगाने के अलावा शिकारी तैनात कर दिया गया। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में सामने आएगा गुलदारों के आक्रामक व्यवहार का सच, जानिए कैसे

बता दें कि पीपलसारी तोक निवासी मुकेश रावत की सात साल की बेटी स्मृति रात लगभग दस बजे घर के बाहर अपनी मां के साथ आई थी। इस दौरान घात लगाकर बैठा गुलदार स्मृति पर झपटा और उसे खींचकर ले गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दी। जिसके बाद जंगल में बालिका की तलाश की गई। रात 12 बजे बालिका का अधखाया शव घर से एक किमी दूर मिल गया। घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी रोष है। 

 यह भी पढ़ें: टिहरी में सात साल की बच्‍ची को घर के आंगन से उठा ले गया गुलदार, जंगल में मिला शव