विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haridwar Kumbh 2021: कुंभ को लेकर फिर तैयारियां तेज, मेला फोर्स की होगी ऑनलाइन ट्रेनिंग

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Wed, 15 Jul 2020 09:29 PM (IST)

हरिद्वार कुंभ मेले की तैयारियां फिर से तेज हो गई हैं। पुलिस महानिदेशक अनिल के रतूड़ी ने पुलिस अधिकारियों की ...और पढ़ें

Haridwar Kumbh 2021: कुंभ को लेकर फिर तैयारियां तेज, मेला फोर्स की होगी ऑनलाइन ट्रेनिंग
Haridwar Kumbh 2021: कुंभ को लेकर फिर तैयारियां तेज, मेला फोर्स की होगी ऑनलाइन ट्रेनिंग

देहरादून, जेएनएन। कोरोना संकट की वजह से बाधित हुई हरिद्वार कुंभ मेले की तैयारियां एक बार फिर से तेज हो गई हैं। बुधवार को पुलिस महानिदेशक अनिल के रतूड़ी ने पुलिस अधिकारियों की बैठक में मेला फोर्स की ट्रेनिंग जल्द से जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शाही स्नान से लेकर अन्य तिथियों में होने वाले स्नान में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को संभालने के लिए पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग जल्द पूरी की जाए और तैनाती खाका भी तैयार कर लिया जाए।

वर्ष 2010 के हरिद्वार कुंभ मेले में एक करोड़ अस्सी लाख श्रद्धालु गंगा स्नान को आए थे। इस बार भी पुलिस इतने ही श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए कुंभ की तैयारियां कर रही है। पुलिस मुख्यालय में हुई बैठक में आइजी कुंभ संजय कुमार गुंज्याल ने कुंभ 2021 को लेकर पुलिस की कार्ययोजना, फोर्स की तैनाती व ट्रेनिंग, ट्रैफिक प्लान, थाने व चौकियों की स्थापना, संचार सिस्टम, शाही स्नान के दौरान पुलिस की व्यवस्था, संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं के साथ पुलिस के व्यवहार और अन्य बिंदुओं पर प्रजेंटेशन दिया। उन्होंने बताया कि कुंभ मेले में लगने वाले 1116 पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग मार्च में शुरू हुई थी, लेकिन लॉकडाउन के चलते छह दिन बाद ही उसे बंद करना पड़ा। 

मौजूदा हालात और कोरोना गाइडलाइन को देखते हुए अब पुलिस फोर्स की ऑनलाइन ट्रेनिंग कराने का फैसला लिया गया है। इसके लिए पहले प्रशिक्षक तैयार किए जाएंगे और वह जिलों और थानों में जाकर अन्य पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित करेंगे। अभी जो तैयारियां की जा रही हैं, वह वर्ष 2010 के कुंभ में आए श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए की जा रही हैं। प्रजेंटेशन देखने के बाद डीजीपी ने कहा कि कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर अब किसी भी स्तर पर शिथिलता या विलंब नहीं होना चाहिए। बैठक में पुलिस महानिदेशक अपराध और कानून व्यवस्था अशोक कुमार और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Haridwar Kumbh 2021: कुंभ मेले को बचा सिर्फ सात माह का समय, कार्यों को गति देना बड़ी चुनौती

भीड़ नियंत्रण पर सबसे अधिक फोकस

कुंभ मेला देश भर के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा पर्व है। यदि कोरोना नियंत्रण में रहा तो वर्ष 2010 से अधिक श्रद्धालुओं की आवक हो सकती है। ऐेसे में डीजीपी ने मेले में भीड़ नियंत्रित करने पर सबसे अधिक फोकस किया। बता दें कि वर्ष 2010 कुंभ में मेला क्षेत्र में ललितारौ पुल पर हुए हादसे में कई श्रद्धालुओं की जान चली गई थी। इस तरह की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए डीजीपी ने फुलप्रूफ इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: केदारपुरी को संवारने में जुटे हैं 150 योद्धा, कड़ाके की ठंड भी नहीं डिगा पाई हौसला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।