केदारनाथ उपचुनाव: भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में दावेदारों के भी नाम, दिल्ली पर टिकी हैं निगाहें
केदारनाथ उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत कई बड़े नाम शामिल हैं। हालांकि टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह और राज्यसभा सदस्य डॉ कल्पना सैनी को इस सूची में जगह नहीं मिली है। इस सूची में उपचुनाव में टिकट के लिए दावेदारी करने वालों के नाम भी हैं।

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। विधानसभा की केदारनाथ सीट के उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत छह सांसद, धामी सरकार के छह मंत्री, तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत अन्य नेता शामिल है।
टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह और राज्यसभा सदस्य डॉ कल्पना सैनी और राज्य के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को स्टार प्रचारकों की सूची में जगह नहीं मिल पाई है। दिलचस्प यह कि इस सूची में उपचुनाव में टिकट के लिए दावेदारी करने वालों के नाम भी हैं।
केदारनाथ सीट के उपचुनाव के लिए जारी स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, सांसद अनिल बलूनी, अजय भट्ट, त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, धामी सरकार में मंत्री सतपाल महाराज, डा धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, रेखा आर्या व सौरभ बहुगुणा, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा व तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, विधायक भरत सिंह चौधरी, अनिल नौटियाल व भूपाल राम टम्टा, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, एससी मोर्चा के समीर आर्य, किसान मोर्चा के जोगिंदर सिंह पुंडीर समेत अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें-प्राकृतिक मेंथा आयल होगा सस्ता, सिंथेटिक महंगा; किसानों व कारोबारियों को मिलेगी बड़ी राहत
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशा नौटियाल, दायित्वधारी चंडी प्रसाद भट्ट, सुमंत तिवारी, दिनेश बग्वाड़ी मे नाम भी सूची में हैं। ये सभी केदारनाथ सीट के उपचुनाव में दावेदारी भी कर रहे हैं। इसके अलावा केदारनाथ क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी सूची में जगह दी गई है।
दिल्ली से फाइनल होगा टिकट
केदारनाथ सीट के उपचुनाव के लिए प्रदेश भाजपा छह दावेदारों के नाम का पैनल पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेज चुकी है। पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व पैनल में शामिल किसी एक नाम पर मुहर लगाता है या फिर अन्य कोई नाम बतौर प्रत्याशी के रूप में आएगा, इसे लेकर सभी की उत्सुकता बनी है। ऐसे में सभी दिल्ली पर नजरें टिकाए हुए हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।