By Harish chandra tiwariEdited By: riya.pandey
Updated: Sat, 08 Jul 2023 10:13 PM (IST)
विभिन्न राज्यों से नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने आए कांवड़ यात्रियों को वापसी के लिए यातायात का साधन नहीं मिल रहा है। शनिवार को परिवहन निगम के डिपो पर बस न मिलने के कारण परेशान कांवड़ यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस व प्रशासन की ओर से अतिरिक्त बसों की व्यवस्था कर कांवड़ यात्रियों को हरिद्वार के लिए रवाना किया गया।
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: विभिन्न राज्यों से नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने आए कांवड़ यात्रियों को वापसी के लिए यातायात का साधन नहीं मिल रहा है। शनिवार को परिवहन निगम के डिपो पर बस न मिलने के कारण परेशान कांवड़ यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। कुछ देर के लिए यहां जाम लगाया गया। जिसके बाद पुलिस व प्रशासन की ओर से अतिरिक्त बसों की व्यवस्था कर कांवड़ यात्रियों को हरिद्वार के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
वापस लौटने के लिए बस न मिलने पर कांवड़ियों ने किया हंगामा
सावन मास की नीलकंठ महादेव मंदिर की यात्रा में प्रतिदिन बाहर से आने वाले कांवड़ यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है। बीते शुक्रवार की रात तक नीलकंठ महादेव में छह लाख से अधिक श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके थे। शनिवार सुबह से यहां भीड़ काफी बढ़ गई। जलाभिषेक कर चुके कांवड़ यात्री परिवहन निगम की बसों से वापस लौटना चाहते थे, लेकिन बस उपलब्ध नहीं थी। जब दोपहर उन्हें बस नहीं मिली तो कांवड़ यात्रियों ने हगांमा करना शुरू कर दिया, जिससे यहां जाम लग गया।
पुलिस ने अतिरिक्त बसों की व्यवस्था कर यात्रियों को किया रवाना
हंगामे की सूचना पर कोतवाली से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने कांवड़ यात्रियों को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन कांवड़ यात्री जल्द से जल्द बस उपलब्ध कराने की मांग करते रहे। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केआर पांडेय ने बताया कि उसके बाद निजी परिवहन कंपनियों से बात कर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था कर कांवड़ यात्रियों को हरिद्वार के लिए रवाना किया गया।
परिवहन निगम के यातायात अधीक्षक अनुराग पुरोहित ने बताया कि रविवार को ग्राम विकास अधिकारी पद की परीक्षाएं होनी है, शासन के आदेश पर परीक्षार्थियों के लिए नि:शुल्क बसों की व्यवस्था की गई है। जिसके लिए उत्तरकाशी और टिहरी रूट पर आज छह बस लगाई गई है। हरिद्वार रूट पर जरूरत पड़ने पर सेवाएं बढ़ाई जाएंगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।