Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kanwad Yatra 2025: दिल्ली मार्ग पर यातायात परिवर्तन लागू, वाया करनाल दिल्ली जा रही बसें

    Updated: Wed, 16 Jul 2025 01:15 PM (IST)

    कांवड़ यात्रा के कारण दिल्ली मार्ग पर यातायात बदल दिया गया है। देहरादून से दिल्ली जाने वाली परिवहन निगम की बसें अब सहारनपुर-एक्सप्रेस-वे से यमुनानगर-करनाल-पानीपत-सोनीपत होकर जा रही हैं जिससे दूरी 59 किमी बढ़ गई है। लेकिन किराए में मामूली वृद्धि हुई है वोल्वो बसों में 1 रुपए और साधारण बसों में 10 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। यात्रा में लगभग दो घंटे अतिरिक्त लगेंगे।

    Hero Image
    Kanwad Yatra 2025: दिल्ली मार्ग पर यातायात परिवर्तन लागू (सांकेतिक तस्वीर)

    जागरण संवाददाता, देहरादून। कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली मार्ग पर यातायात पूरी तरह परिवर्तित कर दिया गया है। परिवहन निगम की बसें देहरादून से सहरानपुर एक्सप्रेस-वे से यमुनानगर-करनाल-पानीपत-सोनीपत होकर दिल्ली जाने लगी हैं।

    इससे देहरादून से दिल्ली की दूरी 59 किमी बढ़ गई है। हालांकि, राहत वाली बात यह है कि परिवहन निगम ने किराये में बड़ी बढ़ोतरी नहीं की है। वोल्वो बसों के किराए में महज एक रुपए जबकि साधारण बसों का किराया 10 रुपए बढ़ाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि कांवड़ यात्रा शुरू होने के बाद 11 जुलाई से बसों को निर्धारित मार्ग देहरादून-रुड़की-मुज्जफरनगर -मेरठ के बदले वाया सहारनपुर-शामली-बागपत होकर भेजा जा रहा था, लेकिन कांवड़ बढ़ने के कारण बुधवार तड़के से यह मार्ग भी बंद कर दिया गया। इसलिए अब बसों को करनाल मार्ग से दिल्ली भेजा जा रहा। इसमें यात्रा करीब डेढ़ से दो घटे अतिरिक्त लग थे हैं।

    यह भी पढ़ें- रामपुर में रूट डायवर्जन लागू, हाईवे से नहीं गुजरेंगे भारी माल वाहक वाहन; कांवड़ियों के लिए एक लेन सुरक्षित

    comedy show banner
    comedy show banner