5 साल बाद फिर खुलेगा 'स्वर्ग' का रास्ता! Kailash Mansarovar Yatra यात्रा इस दिन से होगी शुरू, जानें रूट डिटेल
Kailash Mansarovar Yatra | कई वर्षों से बंद कैलाश मानसरोवर यात्रा इस साल 30 जून से फिर शुरू होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से यह यात्रा फिर से शुरू हो रही है जो कोरोना महामारी के कारण 2020 से बंद थी। यह यात्रा कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा संचालित होगी और पिथौरागढ़ के लिपुलेख पास से होकर गुजरेगी।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। बीते कुछ वर्षों से बंद चल रही कैलाश मानसरोवर यात्रा इस वर्ष 30 जून से शुरू कर दी जाएगी। पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख पास से प्रति वर्ष संचालित होने वाली यह यात्रा कोरोना महामारी के कारण वर्ष 2020 से संचालित नहीं हो रही थी।
इस वर्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से यात्रा का फिर से संचालन शुरू हो रहा है।
दिल्ली से शुरू होगी यात्रा
इसके बाद यह दल गुंजी व नाभीढांग में दो-दो रात ठहरने के बाद तकलाकोट, चीन में प्रवेश करेगा। चीन से वापसी पर ये दल बंदूी, चौकड़ी व अल्मोड़ा में एक-एक रात रुकने के बाद वापस दिल्ली पहुंचेगा। यात्रा में जाने वाले सभी यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण पहले दिल्ली में होगा।
इसके बाद पिथौरागढ़ के गुंजी में भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के सहयोग से फिर से दल का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद यात्रियों को यहां से कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए आगे भेजा जाएगा।
इसे भी पढ़ें- Kailash Mansarovar Yatra: कैलास मानसरोवर, आदि कैलास व ओम पर्वत दर्शन की तैयारियां शुरू, मदद करेगी सेना

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।