विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Joshimath: पीएमओ को लगातार अपडेट दे रहे मुख्यमंत्री, सोमवार को पहुंचेगी केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय की टीम

By Jagran NewsEdited By: Nirmala Bohra
Published: Sun, 08 Jan 2023 07:58 AM (IST)

Joshimath मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री कार्यालय से लगातार संपर्क में हैं और जोशीमठ की स्थिति और वहां उठाए गए कदमों को लेकर अपडेट दिया जा रहा है। वहीं भूधंसाव के मद्देनजर अध्ययन के लिए केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय की ओर से गठित विशेषज्ञों की टीम सोमवार को जोशीमठ पहुंचेगी।

Joshimath: प्रधानमंत्री कार्यालय को जोशीमठ की स्थिति और वहां उठाए गए कदमों को लेकर अपडेट दिया जा रहा है।
Joshimath: प्रधानमंत्री कार्यालय को जोशीमठ की स्थिति और वहां उठाए गए कदमों को लेकर अपडेट दिया जा रहा है।

राज्य ब्यूरो, देहरादून: Joshimath: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री कार्यालय से लगातार संपर्क में हैं और जोशीमठ की स्थिति और वहां उठाए गए कदमों को लेकर अपडेट दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने जोशीमठ से लौटने के बाद मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी मुलाकात करेंगे।

केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय की टीम सोमवार को पहुंचेगी जोशीमठ

जोशीमठ में भूधंसाव के मद्देनजर अध्ययन के लिए केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय की ओर से गठित विशेषज्ञों की टीम सोमवार को जोशीमठ पहुंचेगी। यह टीम क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद तीन दिन में भूधंसाव के कारण और प्रभाव पर अपनी रिपोर्ट तैयार कर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) को सौंपेगी।

यह भी पढ़ें : Joshimath Sinking: वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के निदेशक ने गिनाए जोशीमठ भूधंसाव के कारण, सुझाए यह उपाय

साथ ही गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदी अलकनंदा से हो रहे भूकटाव के अलावा क्षेत्र में भूधंसाव के कारण निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग और जलविद्युत परियोजनाओं पर पडऩे वाले प्रभाव का आकलन भी करेगी।

चीन सीमा से सटे चमोली जिले के जोशीमठ शहर का धार्मिक और सामरिक महत्व है। साथ ही पर्यावरणीय दृष्टि से यह बेहद संवेदनशील क्षेत्र है। गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदी अलकनंदा यहां से गुजरती है। जोशीमठ में भूधंसाव को देखते हुए केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय ने बीते दिवस अध्ययन के लिए टीम गठित की थी।

यह भी पढ़ें: Joshimath: कांग्रेस ने गठित की कमेटी, मौका मुआयना करने के साथ ही कार्यों पर भी रखेगी नजर

इसमें केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, केंद्रीय जल आयोग, जियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया, एनएमसीजी, राज्य परियोजना प्रबंधन समूह (नमामि गंगे), राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान के एक-एक प्रतिनिधि को शामिल किया गया है।

अपर सचिव एवं राज्य में नमामि गंगे परियोजना के कार्यक्रम निदेशक उदयराज सिंह को समन्वय का जिम्मा सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि इस टीम के सदस्य रविवार शाम को ऋषिकेश पहुंचेंगे। वहां से यह टीम सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे जोशीमठ के लिए रवाना होगी।

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने रवाना की टीम

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात कर जोशीमठ में भूधंसाव के कारण उत्पन्न स्थिति के संबंध में चर्चा की।

कैबिनेट मंत्री महाराज के अनुसार उन्होंने केंद्रीय मंत्री को जोशीमठ की स्थिति और सरकार की ओर से उठाए गए कदमों के बारे में बताया। साथ ही जोशीमठ में जांच को अध्ययन दल भेजने का आग्रह किया। महाराज ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए जांच दल को रवाना कर दिया।

कैबिनेट मंत्री महाराज के अनुसार केंद्रीय मंत्री ने जानना चाहा कि जोशीमठ में भूधंसाव के क्या कारण हो सकते हैं। इस पर उन्हें बताया गया कि जोशीमठ शहर के ग्लेशियर से बहकर आई मिट्टी व बोल्डर के ढेर पर बसा होने के अलावा तपोवन टनल का निर्माण भी इसका कारण हो सकता है, लेकिन वास्तविक कारणों का पता तो जांच के बाद ही चल पाएगा। महाराज ने जांच दल को रवाना करने के लिए केंद्रीय मंत्री के प्रति आभार जताया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।