Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुनिकीरेती और स्वर्गाश्रम को जोड़ने के लिए गंगा नदी पर जानकी सेतु का काम दोबारा शुरू

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Fri, 15 May 2020 06:16 PM (IST)

    मुनिकीरेती और स्वर्गाश्रम को जोडऩे के लिए गंगा नदी पर बहुप्रतीक्षित जानकी सेतु का काम दोबारा शुरू हो गया है। इस पुल को इसी माह बनकर तैयार होना था। ...और पढ़ें

    Hero Image
    मुनिकीरेती और स्वर्गाश्रम को जोड़ने के लिए गंगा नदी पर जानकी सेतु का काम दोबारा शुरू

    ऋषिकेश, जेएनएन। मुनिकीरेती और स्वर्गाश्रम को जोड़ने के लिए गंगा नदी पर बहुप्रतीक्षित जानकी सेतु का काम दोबारा शुरू हो गया है। इस पुल को इसी माह बनकर तैयार होना था, लेकिन लॉकडाउन के चलते अब इसकी समय सीमा 31 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिसंबर 2006 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने करीब 30 करोड़ की लागत से बनने वाले इस झूला पुल के लिए चार लाख की टोकन मनी जारी की थी। बाद में यहां झूला पुल के बजाय मोटर पुल की संभावनाएं तलाशी गई, लेकिन इस कवायद में छह साल का समय निकल गया। वर्ष 2012 में शासन से यहां थ्री-लेन ब्रिज निर्माण की स्वीकृति मिली। 25 मार्च 2013 को इसके लिए शासनादेश जारी कर धन भी आवंटित कर दिया गया। पुल निर्माण की जिम्मेदारी जायका कंपनी को सौंपी गई। वर्ष 2016 के हरिद्वार अर्धकुंभ से पहले इस पुल को तैयार करने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन, कंपनी का काम इतना धीमा रहा कि तय समय पर पुल नहीं बन पाया। नतीजा, कंपनी से निर्माण का कार्य छीन लिया गया।

    वर्ष 2016 में 346 मीटर लंबे इस थ्री-लेन ब्रिज को पूरा करने का कार्य हिलवेज कंस्ट्रक्शन कंपनी को सौंपा गया। लेकिन, बजट के अभाव में इस कंपनी ने भी कुछ समय बाद काम बंद कर दिया। बीते वर्ष जब पुल की लागत का आकलन किया गया तो रिवाइज्ड एस्टीमेट 50.79 करोड़ पहुंच चुका था। इसमें से 11 दिसंबर 2018 को वित्त समिति ने 49 करोड़ की मंजूरी देते हुए पुल के निर्माण का काम शुरू करवाया।

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में बंद पड़ी 20 हजार इकाइयों के खुलेंगे ताले, पढ़िए पूरी खबर

    जुलाई 2019 में लक्ष्मणझूला पुल के बंद होने के बाद लोनिवि पर पुल को तैयार करने की दबाव बढ़ गया। तब पुल को मई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया। लेकिन, मार्च में लॉकडाउन लागू होने के कारण काम रोकना पड़ा। अब करीब दो माह के विलंब से निर्माण कार्य शुरू करने की अनुमति कार्यदायी संस्था को मिल चुकी है। गुरुवार से इस पर काम भी शुरू कर दिया गया। उधर, लोनिवि नरेंद्रनगर के अधिशासी अभियंता आरिफ खान ने बताया कि अभी तक लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। अगले दो माह में पुल बनकर तैयार हो जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Coronavirus: केंद्र के पैकेज से उत्तराखंड के दो लाख एमएसएमई को मिला नया भरोसा