विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India New CDS: सैन्य इतिहास में उत्तराखंड के नाम जुड़ा एक और गौरव, अनिल चौहान नियुक्‍त किए गए नए सीडीएस

By JagranEdited By: Sunil Negi
Published: Wed, 28 Sep 2022 10:55 PM (IST)

India New Chief of Defence Staff Lt. General Anil Chauhan स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत रावत के बाद शीर्ष ओहदे पर ...और पढ़ें

India New Chief of Defence Staff उत्तराखंड के 'गौरव' देश का मस्तक ऊंचा कर रहे हैं।
India New Chief of Defence Staff उत्तराखंड के 'गौरव' देश का मस्तक ऊंचा कर रहे हैं।

जागरण संवाददाता, देहरादून: India New Chief of Defence Staff उत्तराखंड के 'गौरव' देश का मस्तक ऊंचा कर रहे हैं। पौड़ी गढ़वाल निवासी लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेनि) देश के दूसरे चीफ आफ डिफेंस स्टाफ यानी सीडीएस नियुक्त किए गए हैं।

स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत रावत के बाद वह लगातार दूसरे उत्तराखंडी हैं, जो कि सशस्त्र सेनाओं के शीर्ष ओहदे पर पहुंचे हैं। यह संयोग ही है कि दोनों ही उत्तराखंड के पौड़ी जिले से हैं। उनके सीडीएस बनने से सैन्य बहुल उत्तराखंड के नाम एक और गौरव जुड़ गया है। वहीं, उनके पैतृक गांव, सैन्य बिरादरी समेत राज्य के हरेक वर्ग में खुशी की लहर है।

पौड़ी के रहने वाले हैं नवनियुक्त सीडीएस

नवनियुक्त सीडीएस मूलरूप से पौड़ी जिले के खिर्सू ब्लाक के ग्रामसभा रामपुर कांडा गंवाणा निवासी हैं। देहरादून के वसंत विहार में भी उनका घर है। वर्तमान में उनका परिवार दिल्ली में रहता है।

बिपिन रावत देश के पहले सीडीएस

बता दें, इससे पहले तत्कालीन थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत जनवरी 2020 को देश के पहले सीडीएस नियुक्त हुए थे, लेकिन पिछले साल दिसंबर में हेलीकाप्टर हादसे में उनका निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से ही सीडीएस का पद खाली था।

अपने जूनियर को नया CDS बनते देख गौरवान्वित हुए सेवानिवृत्त ले. जनरल मोहन भंडारी, बोले- सशत्र सेनाओं को मिलेगी नई दिशा

वर्ष 1981 में IMA से पासआउट हुए थे नवनियुक्त सीडीएस

अब सेना के इस शीर्ष ओहदे पर एक और उत्तराखंडी की नियुक्ति होने से राज्य का मान बढ़ा है। नवनियुक्त सीडीएस भारतीय सैन्य अकादमी से वर्ष 1981 में पासआउट होकर 11 गोरखा राइफल्स में कमीशंड थे। इसके बाद वह कई अहम पदों पर तैनात रहे।

New CDS of India: उत्‍तराखंड के पौड़ी के रहने वाले हैं नए सीडीएस अनिल चौहान, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

बैचमेट भी खुश, दी बधाई

एनडीए और फिर आइएमए में उनके बैचमेट रहे भारतीय सैन्य अकादमी के पूर्व समादेशक एवं त्रिवेंद्र सरकार में सैन्य सलाहकार रहे ले. जनरल जयवीर सिंह नेगी ने भी नवनियुक्त सीडीएस को बधाई दी है। उनका कहना है की नवनियुक्त सीडीएस एक ऊर्जावान, पेशेवर व सक्षम अधिकारी रहे हैं। यह नियुक्ति उनके अनुभव, ज्ञान और क्षमताओं का प्रतिफल है। यदि एक इंसान के रूप में देखें तो वह एक उत्कृष्ट व्यक्तित्व हैं। जिसका लाभ उनके सीडीएस रहते मिलेगा।

India New CDS: अनिल चौहान भारतीय सैन्‍य अकादमी से वर्ष 1981 में हुए थे पासआउट, 11 गोरखा राइफल्स की थी ज्‍वाइन