Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सेनानायक ददनपाल को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक, ये पुलिस अधिकारी भी होंगे सम्मानित

    By Raksha PanthriEdited By:
    Updated: Sun, 15 Aug 2021 10:40 AM (IST)

    Independence day 2021 सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर ददनपाल को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा एसपी विजिलेंस मुख्यालय देहरादून धीरेंद्र गुंज्याल समेत कई पुलिस अधिकारी भी स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किए जाएंगे।

    Hero Image
    सेनानायक ददनपाल को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक।

    जागरण संवाददाता, देहरादून। Independence day 2021 स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अधीक्षक व सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर ददनपाल को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा एसपी विजिलेंस, मुख्यालय देहरादून धीरेंद्र गुंज्याल, सीओ मुख्यमंत्री सुरक्षा वीरेंद्र सिंह रावत, सीओ संचार पुलिस संचार मुख्यालय दिग्विजय सिंह परिहार, उपनिरीक्षक विशेष श्रेणी हल्द्वानी मोहन राम और मुख्य आरक्षी 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर जई राम को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक दिया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, विशिष्ट कार्यों के लिए उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स के सीओ अंकुश मिश्रा व एसआइ उमेश कुमार को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक दिया जाएगा। एसआइ राजेश ध्यानी, मुख्य आरक्षी हितेश कुमार, अनूप भाटी, आरक्षी कैलाश नयाल व चमन कुमार को विशिष्ट कार्य के लिए उत्कृष्ट सेवा चिह्न दिया जाएगा।

    इसी तरह इंस्पेक्टर अब्दुल कलाम, एसआइ नरोत्तम बिष्ट, विपिन बहुगुणा, ब्रिजभूषण गुरुरानी, विकास रावत, वंदना चौधरी, मुख्य आरक्षी देवेंद्र भारती, राजेश मलिक, आरक्षी सुधीर केसला, महेंद्र नेगी, प्रमोद कुमार, अनिल कुमार, गुरुवंत सिंह, देवेंद्र ममगाईं और पवन कुमार को विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न से सम्मानित किया जाएगा।

    अभाविप ने रस्किन बांड को तिरंगा भेंट किया

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) उत्तराखंड प्रांत के कार्यकर्त्ताओं ने पदम भूषण विश्व प्रसिद्ध लेखक रस्किन बांड को शनिवार को उनके निवास पर जाकर तिरंगा भेंट किया। 75वें स्वाधीनता वर्ष पर अभाविप 'एक गांव एक तिरंगा' अभियान देशभर में चला रही है। इस अभियान से जोड़ते हुए कार्यकर्त्ताओं ने रस्किन बांड को तिरंगा झंडा भेंट किया। इस दौरान अभाविप कार्यकर्त्ताओं ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत संपूर्ण देश में अभाविप 128335 स्थानों में तिरंगा झंडा फहराने जा रही है। उत्तराखंड में अभाविप 4675 स्थानों पर तिरंगा फहराएगी।

    प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानियों व सैनिकों के परिवार तक भी तिरंगा पहुंचाया जाएगा। यह अभियान आम जनमानस में देशभक्ति का नव संचार पैदा करेगा व उन नागरिकों को सम्मान देगा जिन्होंने देश की आजादी के लिए खुद को बलिदान कर दिया। इस दौरान अभाविप की प्रदेश मंत्री काजल थापा, प्रांत सह संगठन मंत्री विक्रम फस्र्वाण, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप जोशी, सामाजिक कार्य प्रमुख आशीष जोशी, नगर मंत्री आदित्य व नगर विस्तारक कैलाश बिष्ट उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा स्वतंत्रता दिवस, सीएम ने पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण