Move to Jagran APP

देहरादून में इगास की धूम, पारंपरिक नृत्य के साथ बिखरी पहाड़ी व्यंजनों की खुशबू,जानिए क्या है मान्यता

लोकपर्व इगास आज मनाया जाएगा। इसके लिए देहरादून में धाद संस्था अखिल भारतीय गढ़वाल महासभा देवभूमि सामाजिक जन विकास सांस्कृतिक संस्था आदि संगठनों ने युवा पीढ़ी को पहाड़ की परंपरा व संस्कृति से रूबरू कराने के लिए कार्यक्रम की तैयारी की है।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Sun, 14 Nov 2021 10:12 AM (IST)Updated: Sun, 14 Nov 2021 11:04 PM (IST)
देहरादून में इगास की धूम, पारंपरिक नृत्य के साथ बिखरी पहाड़ी व्यंजनों की खुशबू,जानिए क्या है मान्यता
इगास पर्व आज, पहाड़ की परंपरा और संस्कृति की बिखरेगी छटा।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Igas festival  इगास बग्वाल की दून में भी धूम रही। आम से लेकर खास तक ने पहाड़ की संस्कृति को जीवंत करने वाले इस पर्व को पूरे जोश के साथ मनाया। दून के तमाम घर रोशनी से जगमगाते रहे और पहाड़ के पारंपरिक व्यंजन पकाए गए। इस दौरान विभिन्न जगह भैलो खेला गया और आतिशबाजी की गई। सभी ने एक-दूसरे को इगास की शुभकामनाएं दीं। लोग खुशी में झूमते हुए गा रहे थे, भैलो रे भैलो, सुख करी भैलो, धर्म को द्वारी, भैलो धर्म की खोली, भैलो जै-जस करी सूना का संगाड़। भैलो भै भैलो.... रूपा को द्वार दे भैलो, खरक दे गौड़ी-भैंस्यों को भैलो, खोड़ दे बाखर्यों को भैलो। हर्रों-तर्यों करी, भैलो।

loksabha election banner

लोक संस्कृति की छटा बिखेरी

देवभूमि सामाजिक एवं जन विकास सांस्कृतिक संस्था की ओर से नेहरू कालोनी में इगास का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, महापौर सुनील उनियाल गामा और धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने किया। इस दौरान लोक कलाकारों ने बाजूबंद, झोड़ा, चांचरी, छपेली, जागर गीत, लोकनृत्य के जरिये उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक पेश की। इस दौरान सामूहिक रूप से भैलो खेला गया, आतिशबाजी हुई व दीप जलाए गए।

उक्रांद ने धूमधाम से मनाया इगास

उत्तराखंड क्रांति दल ने पार्टी कार्यालय में इगास धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का आयोजन महानगर इकाई के अध्यक्ष दीपक रावत, कार्यकारी अध्यक्ष किरन रावत कश्यप व महानगर कोषाध्यक्ष मुकेश कुंडारा ने किया। जिसका शुभारंभ दल के पूर्व अध्यक्ष बीडी रतूड़ी और संचालनकेंद्रीय महामंत्री सुनील ध्यानी ने किया। इस दौरान लताफत हुसैन, जय प्रकाश उपाध्याय, बहादुर सिंह रावत, देवेंद्र कंडवाल, ललित बिष्ट, विजय बौड़ाई, उत्तम रावत आदि मौजूद रहे।

झूम उठे लोग

इंदिरा नगर के एकता पार्क में भी इगास धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों में लोग जमकर झूमे। इस अवसर पर सामूहिक रूप से भैलो खेला गया और आतिशबाजी कर दीप जलाए गए। महापौर सुनील उनियाल गामा और कैंट विधायक हरबंस कपूर ने पर्वतीय समाज को इगास की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वीरभूमि फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश रावत, पार्षद शुभम नेगी, अतुल बिष्ट, रमेश काला, सविता गुरुंग आदि शामिल रहे।

मान्यता व परंपरा से रूबरू हुई नई पीढ़ी

सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों दीप जलाए गए। 108 भैलो के प्रकाशपुंज में ढोल-दमाऊं, रणसिंघा की गूंज में नृत्य हुआ और लोग खुशी में झूमने लगे। स्कूल के संचालक विपिन बलूनी ने कहा कि उनका मकसद सिर्फ भैलो खिलवाना ही नहीं है, बल्कि यह इच्छा है कि नई पीढ़ी अपनी संस्कृति से रूबरू हो। यह अनूठा लोकपर्व हमसे चलकर युवाओं तक पहुंचे।

धाद ने आपदा प्रभावित बच्चों संग मनाया इगास

धाद ने स्मृति वन में आपदा प्रभावित बच्चों के साथ इगास मनाया। केदारनाथ आपदा प्रभावित बच्चों की शिक्षा के लिए चलाए जा रहे पुनरुत्थान कार्यक्रम के तहत इगास बग्वाल का आयोजन पिछले छह वर्षों से किया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी भैलो खेला। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र में आपदाओं को लेकर पुनर्वास की ठोस नीति बनाए जाने की जरूरत है। पुनरुत्थान की सचिव उषा शर्मा, धाद के सचिव तन्मय ममगाईं, कार्यक्रम अध्यक्ष लोकेश नवानी आदि मौजूद रहे।

राज्य आंदोलनकारियों ने भी मनाया इगास

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच और इष्ट देव सेवा समिति के तत्वावधान में शहीद स्मारक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य आंदोलनकारी महिलाएं अपने घर से पूरी, स्वाले और दाल की पकौड़ी बनाकर लाई थीं। आचार्य श्रीत सुंदरियाल ने शहीदों को पूरी-पकौड़ी, मिष्ठान आदि का भोग लगाया। मातृशक्ति और युवाओं ने उल्लास के साथ ढोल की थाप पर भैलो खेला।

कर्नल कोठियाल ने इगास पर खेला भैलो

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) ने धर्मपुर स्थित स्प्रिंग हिल्स स्कूल में इगास पर्व पर कार्यकत्र्ताओं के साथ भैलो खेला। कर्नल कोठियाल ने प्रदेश की जनता को इगास की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज आप कार्यकत्र्ता खाली पड़े घरों में उम्मीद और परिवर्तन का दीप जला रहे हैैं।

यह भी पढ़ें- Igas festival: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी इगास की शुभकामनाएं, कहा- इससे हमारी संस्कृति को समझ सकेगी नई पीढ़ी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.