Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आशारोड़ी चेकपोस्ट पर भरा मावे का सैंपल, इस तरह की जाती है मिलावट

    By Raksha PanthriEdited By:
    Updated: Sun, 28 Mar 2021 02:10 PM (IST)

    Holi 2021 क्लेमेनटाउन थाना पुलिस और फूड इंस्पेक्टर ने आशारोड़ी चेकपोस्ट पर मावे का सैंपल लिया। एक व्यक्ति कार से दो क्विंटल मावा लेकर मुजफ्फरनगर से देहरादून आ रहा था। थानाध्यक्ष धर्मेद्र रौतेला ने बताया कि आशारोड़ी चेकपोस्ट पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

    Hero Image
    आशारोड़ी चेकपोस्ट पर भरा मावे का सैंपल, इस तरह की जाती है मिलावट।

    जागरण संवाददाता, देहरादून। Holi 2021 क्लेमेनटाउन थाना पुलिस और फूड इंस्पेक्टर ने आशारोड़ी चेकपोस्ट पर मावे का सैंपल लिया। एक व्यक्ति कार से दो क्विंटल मावा लेकर मुजफ्फरनगर से देहरादून आ रहा था। थानाध्यक्ष धर्मेद्र रौतेला ने बताया कि आशारोड़ी चेकपोस्ट पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान देहरादून की तरफ आ रही एक कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें दो क्विंटल मावा बरामद हुआ। तत्काल फूड इंस्पेक्टर को बुलाकर मावा का सैंपल लिए गया। इसके बाद मावा व्यक्ति के सुपुर्द कर दिया गया। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मावे में इस तरह की जाती है मिलावट

    -एक किलो दूध से तकरीबन दो सौ ग्राम मावा ही निकलता है। जाहिर है इससे व्यापारियों को ज्यादा फायदा नहीं होता। लिहाजा मिलावटी मावा बनाया जाता है।

    -इसमें अक्सर शकरकंदए, सिंघाड़े का आटा, आलू और मैदा का इस्तेमाल होता है।

    -नकली मावा बनाने में स्टार्च, आयोडीन के साथ ही आलू मिलाया जाता है। आलू इसलिए ताकि मावे का वजन बढ़े। वजन के लिए ही आटा भी मिलाया जाता है।

    -नकली मावा असली मावा की तरह दिखे इसके लिए इसमें कुछ कैमिकल भी मिलाया जाता है। कुछ दुकानदार मिल्क पाउडर में वनस्पति घी मिलाकर मावे को तैयार करते हैं।

    गांधीग्राम में बांटे होली के उपहार

    मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की ओर से गांधीग्राम में जरूरतमंद बच्चों को होली के उपहार भेंट किए गए। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन, प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन, पार्षद मीनाक्षी मौर्य, राहुल चौहान, अर्चना आनंद, मनोज शर्मा आदि ने बच्चों को पिचकारी, अबीर-गुलाल और मिष्ठान प्रदान कर होली की शुभकामनाएं दीं।

    होली के गीतों पर थिरके भाजपाई

    भाजपा जीएमएस मंडल श्रीदेव सुमन नगर महिला मोर्चा की ओर से मंत्री मुक्ता वर्मा के आवास पर होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम कीर्तन के साथ शुरू किया गया, जिसमें अनीता मल्होत्रा व अंजलि शर्मा ने कृष्ण के भजन पर नृत्य किया। मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष कमली भट्ट ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महामंत्री सुमन सिंह, राखी यादव, प्रीति बंसल, रेखा निगम, सुदर्शना बिष्ट, पूजा शर्मा आदि उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें- Holi 2021: जिलाधिकारी ने लगाया गुलाल, नियमों का भी पढ़ाया पाठ

    Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

    comedy show banner
    comedy show banner