विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिम ज्योति स्कूल और एफसी दून बने फुटबाल चैंपियन

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 11 May 2017 01:49 PM (IST)Updated: Fri, 12 May 2017 06:00 AM (IST)

प्रधानमंत्री अंडर-19 फुटबाल टूर्नामेंट ऊर्जा कप 2017 में हिम ज्योति स्कूल ने बालिका और एफसी दून ने बालक वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया।

हिम ज्योति स्कूल और एफसी दून बने फुटबाल चैंपियन
हिम ज्योति स्कूल और एफसी दून बने फुटबाल चैंपियन

देहरादून, [जेएनएन]: प्रधानमंत्री अंडर-19 फुटबाल टूर्नामेंट ऊर्जा कप 2017 में हिम ज्योति स्कूल ने बालिका और एफसी दून ने बालक वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया।

पवेलियन मैदान में आयोजित टूर्नामेंट में बालिका वर्ग में हिम ज्योति स्कूल व यूनिसन वर्ल्‍ड स्कूल के बीच फाइनल खेला गया। 12वें मिनट में हिम ज्योति स्कूल की फारवर्ड गंगा ने गोल दागकर टीम का खाता खोला। 14वें व 20वें मिनट में कंचन ने गोल दागकर टीम को 3-0 से आगे कर दिया। 31वें मिनट में हिम ज्योति स्कूल की गंगा ने विपक्षी डी में मिले पास को गोल में तब्दील कर टीम को 4-0 से जीत दिला दी। 

बालक वर्ग में एफसी दून व केवि आइएमए के बीच खेला गया फाइनल संघर्षपूर्ण रहा। पहले हाफ में दोनों टीमों ने कई मूव बनाए, लेकिन किसी को भी गोल करने में सफलता नहीं मिली। मध्यांतर के बाद एफसी दून ने तेज खेल दिखाया और 47वें मिनट में टीम के फारवर्ड अमन ने विपक्षी रक्षा पंक्ति की चूक का फायदा उठाते हुए गोल दाग टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई जो निर्णायक साबित हुई।

महेंद्र रावत ने रेफरी और एसडीएस रावत, संदीप पोखरियाल व मदन नेगी ने सहायक रेफरी की भूमिका निभाई। मोइन खान मैच कमिश्नर रहे। समापन पर मुख्य अतिथि डीजीपी एमए गणपति ने पुरस्कार वितरित किए। 

इस दौरान एडीजी प्रशासन अशोक कुमार, आइजी उत्तरी फ्रंटियर आइटीबीपी एचएस गौराया, डीआइजी आइटीबीपी सीमाद्वार सतपाल, संजीव रैना, संयुक्त निदेशक खेल प्रशांत आर्य, उप निदेशक अजय अग्रवाल, जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव देवेंद्र बिष्ट, डीएम लखेड़ा आदि मौजूद रहे।

ये रहे बालक वर्ग के विजेता

विजेता-एफसी दून (50 हजार रुपये व ट्रॉफी)

उपविजेता-केवि आइएमए (30 हजार रुपये व ट्रॉफी)

तृतीय स्थान-गढ़वाल स्पोर्टिंग (20 हजार रुपये)

बेस्ट प्लेयर-शार्दुल गुसाईं (केवि आइएमए)

बेस्ट गोलकीपर-विकास भंडारी (एफसी दून)

बेस्ट स्कोरर-विवेक राणा (गढ़वाल स्पोर्टिंग)

ये रहे बालिका वर्ग के विजेता

विजेता-हिम ज्योति स्कूल (50 हजार रुपये व ट्रॉफी)

उपविजेता-यूनिसन वल्र्ड स्कूल (30 हजार रुपये व ट्रॉफी)

तृतीय स्थान-डीएफए (20 हजार रुपये)

बेस्ट प्लेयर-कंचन (हिम ज्योति स्कूल)

बेस्ट गोलकीपर-हिमांशी राणा (हिम ज्योति स्कूल)

बेस्ट स्कोरर-कंचन (हिम ज्योति स्कूल)

यह भी पढ़ें: क्रिकेटर मानसी के लिए दक्षिण अफ्रीकी दौरा खोलेगा विश्व कप की राह

यह भी पढ़ें: अंजना की हैट्रिक से दून फुटबाल एकेडमी सेमीफाइनल में पहुंची 

यह भी पढ़ें: वाइपीएस मोहाली, पटियाला व वेल्हम ब्वॉयज हॉकी के सेमीफाइनल में

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।