Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दो बच्चों की मां होमगार्ड ने रोकी प्रेमी की बारात, दुल्हन के पास पहुंच सुनाई दास्तां; जानें- फिर क्या हुआ

    By Raksha PanthriEdited By:
    Updated: Sun, 12 Dec 2021 04:17 PM (IST)

    बारात निकलने ही वाली थी कि इसकी भनक लग प्रेमिका मौके पर आ धमकी। उसके बाद हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। महिला होमगार्ड के पद पर तैनात और दो बच्चों की मां (प्रेमिका) ने युवक की बारात निकलने ही नहीं दी। जानिए कहां का है मामला।

    Hero Image
    दो बच्चों की मां महिला होमगार्ड ने रोकी प्रेमी की बारात, दुल्हन के पास पहुंच भी सुनाई दास्तां।

    संवाद सूत्र, भगवानपुर(हरिद्वार)। युवक की बारात निकलने ही वाली थी कि इसकी भनक लग प्रेमिका मौके पर आ धमकी। उसके बाद हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। महिला होमगार्ड के पद पर तैनात और दो बच्चों की मां (प्रेमिका) ने युवक की बारात निकलने ही नहीं दी। इतना ही नहीं उसने दुल्हन को भी अपनी प्रेम कहानी के बारे में बता दिया। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हाई वोल्डेज ड्रामे का क्या अंजाम निकला...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, हरिद्वार जिले के भगवानपुर क्षेत्र निवासी एक महिला होमगार्ड है। महिला का क्षेत्र के एक गांव निवासी दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। महिला के पहले से ही दो बच्चे हैं। युवक के स्वजन ने उसका क्षेत्र के ही एक गांव में रिश्ता तय कर दिया। प्रेमी ने यह बात महिला से छिपाई। शनिवार सुबह प्रेमी की बरात जानी थी। इसी बीच महिला को प्रेमी के निकाह की जानकारी हुई। इसके बाद महिला दुल्हन के घर पहुंच गई।

    महिला ने उसे अपने प्रेम संबंधों के बारे में बता दिया, जिसे सुनकर दुल्हन और उसके स्वजन के होश उड़ गए। इसके बाद वह अपने प्रेमी के घर पहुंची और उसे प्रेम संबंधों का वास्ता दिया। बताया गया कि महिला ने वहां पर जमकर हंगामा किया। इसके बाद युवती पक्ष ने युवक पक्ष को बरात नहीं लाने के लिए कहा। युवती पक्ष ने अपने होने वाले नुकसान की रकम लौटाने की बात भी कही। बताया गया है कि युवक पक्ष ने नुकसान की भरपाई कर दी। बीते रोज देर शाम तक महिला और उसके प्रेमी पक्ष के बीच वार्ता चल रही थी।

    अंडे के पैसे को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट

    अंडे के पैसे को लेकर हुई कहासुनी के बाद एक युवक ने महिलाओं के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है। अकौढ़ा खुर्द गांव निवासी बुलचंद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी गांव में अंडे की दुकान है। उसका बेटा दुकान पर बैठा हुआ था। इस बीच गांव का एक युवक वहां आया उसने अंडे खाए और बिना पैसे दिए जाने लगा। उसके बेटे ने पैसे मांगे। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद उसक बेटे ने उसकी पत्नी सुमन और भाभी बाला देवी को बुला लिया। आरोप है कि पैसे मांगने पर युवक ने डंडे से उनके साथ मारपीट कर दी। बीच बचाव कराने आए एक अन्य युवक के साथ भी मारपीट की गई। तहरीर पर पुलिस घटना की जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें- हरिद्वार: आने-जाने वालों को अश्लील इशारे कर फंसा रही थीं अपने जाल में, पुलिस पकड़ ले आई थाने

    comedy show banner
    comedy show banner