विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड में तूल पकड़ता जा रहा है पुलिसकर्मियों के ग्रेड पे का मामला, अब परिवारों ने मांगी सभा की अनुमति

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Sat, 24 Jul 2021 03:34 PM (IST)

पुलिसकर्मियों को 4600 ग्रेड पे दिए जाने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। कुछ पुलिसकर्मियों के परिवारों ने ...और पढ़ें

उत्तराखंड में तूल पकड़ता जा रहा है पुलिसकर्मियों के ग्रेड पे का मामला।
उत्तराखंड में तूल पकड़ता जा रहा है पुलिसकर्मियों के ग्रेड पे का मामला।

जागरण संवाददाता, देहरादून। पुलिसकर्मियों को 4600 ग्रेड पे दिए जाने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। कुछ पुलिसकर्मियों के परिवारों ने शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट को पत्र भेजकर 25 जुलाई को गांधी पार्क में प्रस्तावित सामूहिक सभा की अनुमति मांगी है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में पुलिसकर्मियों के परिवार आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेंगे।

पुलिसकर्मियों को 4600 ग्रेड पे देने की मांग को लेकर 20 जुलाई को एक पोस्टर इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। पोस्टर में 25 जुलाई को गांधी पार्क में सामूहिक सभा के आयोजन का जिक्र था। पुलिस अधिकारी अंदरखाने पुलिसकर्मियों से ऐसा कदम नहीं उठाने की अपील कर रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने बताया कि कोविड नियमांे के तहत किसी भी तरह की सभा करना प्रतिबंधित है। इस संबंध में एसपी सिटी से रिपोर्ट मांगी गई है।

ग्रेड पे 4600 करने की मांग को लेकर निकाली पदयात्र

सुराज सेवा दल के कार्यकत्र्ताओं ने पुलिस ग्रेड पे 4600 करने की मांग को लेकर दीनदयाल उपाध्याय पार्क से सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक पदयात्र की। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा। शुक्रवार को सुराज सेवा दल के मीडिया प्रभारी राजेंद्र पंत के नेतृत्व में यह पदयात्रा निकाली गई। पंत ने कहा कि जब एक बार नीति बन गई है तो उसे लागू करने में क्या परेशानी हो रही है।

प्रदेश में सिपाही उत्तराखंड मूल के ही हैं तभी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। उधर, आम आदमी पार्टी (आप) ने ग्रेड-पे मसले पर पुलिस कर्मियों को समर्थन दिया है। आप प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरसाली ने शुक्रवार को प्रेस को जारी बयान में कहा कि उत्तराखंड के पुलिस कर्मियों की आवाज उठाने के लिए आप उनके साथ खड़ी है।

यह भी पढ़ें- वेतन न मिलने पर फूटा सफाई कर्मचारियों का गुस्सा, सफाई व्यवस्था ठप कर धरना देने की दी चेतावनी