विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड में छह नए स्टार्टअप को सरकार ने प्रदान की मान्यता, अब इनकी संख्‍या हुई 100

By Sunil NegiEdited By:
Published: Thu, 01 Jul 2021 10:01 AM (IST)

उत्तराखंड स्टार्टअप टास्क फोर्स की बैठक में छह नए स्टार्टअप को सरकार की ओर से मान्यता प्रदान की गई। उत्तराखंड ...और पढ़ें

उत्तराखंड स्टार्टअप टास्क फोर्स की बैठक में छह नए स्टार्टअप को सरकार की ओर से मान्यता प्रदान की गई।
उत्तराखंड स्टार्टअप टास्क फोर्स की बैठक में छह नए स्टार्टअप को सरकार की ओर से मान्यता प्रदान की गई।

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड स्टार्टअप टास्क फोर्स की बैठक में छह नए स्टार्टअप को सरकार की ओर से मान्यता प्रदान की गई। इसके बाद उत्तराखंड में सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त स्टार्टअप की संख्या बढ़कर 100 हो गई है। पहले से सरकार से मान्यता प्राप्त 94 स्टार्टअप विभिन्न क्षेत्रों में सेवा दे रहे हैं। कोविड काल में आइटी और हेल्थकेयर के क्षेत्र में उत्तराखंड के स्टार्टअप ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

उद्योग निदेशक सुधीर चंद्र नौटियाल ने बुधवार को प्रेस बयान जारी कर बताया कि उद्योग आयुक्त रोहित मीणा की अध्यक्षता में स्टार्टअप टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें दस स्टार्टअप ने प्रस्तुतीकरण दिया। इनमें से देहरादून के चार और काशीपुर व रानीखेत के एक-एक स्टार्टअप को चयनित किया गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करने की दिशा में सरकार लगातार प्रयत्नशील है। कोरोनाकाल में आइटी सेक्टर के स्टार्टअप ने युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार दिया।

वहीं, हेल्थकेयर के क्षेत्र में स्टार्टअप ने अत्याधुनिक सैनिटाइजर सिस्टम से लेकर वेंटिलेटर तक तैयार किए। उन्होंने बताया कि स्टार्टअप बूट कैंप और स्टार्टअप ग्रैंड चैलेंज के माध्यम से हर वर्ष श्रेष्ठ दस स्टार्टअप को राज्य स्तर पर चुना जाता है। इनमें से हर स्टार्टअप को 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है। अभी तक पांच स्टार्टअप निवेशकों से फंड प्राप्त करने में सफल हुए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य के स्टार्टअप ने चीन में आयोजित वर्ल्‍ड इकोनामिक फोरम व सिंगापुर में आयोजित आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के क्षेत्र में देश का नाम ऊंचा किया है।

इन क्षेत्रों में कार्य रहे स्टार्टअप

  • विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्य: 40
  • एग्रीकल्चर व फूड प्रोसेसिंग: 16
  • शिक्षा: 11
  • बायोटेक्नोलाजी: 09
  • हेल्थकेयर: 08
  • ट्रेवल एवं टूरिज्म: 08
  • सूचना प्रौद्योगिकी: 06
  • ऊर्जा: 01
  • फार्मास्युटिकल: 01 

यह भी पढ़ें-बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को मिला स्त्री शक्ति नेशनल अवार्ड, कोरोना काल में किए सामाजिक कार्य