विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को मिला स्त्री शक्ति नेशनल अवार्ड, कोरोना काल में किए सामाजिक कार्य

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Wed, 30 Jun 2021 01:22 PM (IST)

उत्तराखंड की बेटी फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अदाकारी के साथ ही सामाजिक कार्यों से भी अपनी पहचान बना रही हैं। ...और पढ़ें

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को मिला स्त्री शक्ति नेशनल अवार्ड।
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को मिला स्त्री शक्ति नेशनल अवार्ड।

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड की बेटी फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अदाकारी के साथ सामाजिक कार्यों से भी अपनी पहचान बना रही हैं। कोरोनाकाल में किए गए सामाजिक कार्यों के लिए उर्वशी को स्त्री शक्ति नेशनल अवार्ड-2021 से सम्मानित किया गया।

बीते रविवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने गवर्नर हाउस में उर्वशी को यह अवार्ड देकर सम्मानित किया। इस उपलब्धि को खुद उर्वशी ने इंटरनेट मीडिया पर एक फोटो पोस्ट कर अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया। इसके बाद से इंटरनेट मीडिया पर प्रशंसकों की तरफ से उनको बधाई देने का सिलसिला जारी है।

उर्वशी की मां मीरा रौतेला ने बताया कि कोरोनाकाल में उर्वशी ने विभिन्न जगहों पर जरूरतमंदों को आक्सीजन सिलिंडर व अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया। इसके अलावा उर्वशी का फाउंडेशन भी लगातार जरूरतमंदों की सेवा करता रहा। उन्होंने उर्वशी की आगे की तैयारियों को लेकर बताया कि इन दिनों फिल्म अभिनेत्री कुछ इवेंट के लिए सूरत में हैं। साथ ही नई फिल्मों की तैयारी भी कर रही हैं। दर्शकों को उनकी फिल्में जल्द देखने को मिलेंगी।

क्रिकेटर स्नेह ने आडियो संदेश भेज श्रीमहंत का जताया आभार

भारतीय महिला टीम में पदार्पण कर टेस्ट मैच में आलराउंड प्रदर्शन करने वाली दून की क्रिकेटर स्नेह राणा ने इंग्लैंड से आडियो संदेश भेजकर दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज का आभार व्यक्त किया है। स्नेह राणा के कोच नरेंद्र शाह ने बताया कि स्नेह राणा ने श्रीमहंत देवेंद्र दास को धन्यवाद करने के लिए आडियो संदेश भेजा है। संदेश में स्नेह ने कहा कि वह श्रीमहंत का आशीर्वाद लेती रही हैं। एक लंबी अवधि के बाद दोबारा भारतीय टीम में चयन होने पर वह उनका धन्यवाद करना चाहती हैं। कोच नरेंद्र शाह ने कहा कि इंग्लैंड दौरे से लौटने के बाद वह दरबार साहिब जाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगी।

यह भी पढ़ें- इंटरनेशनल म्यूजिक चार्ट और आर्टिस्ट सूची में छाए जुबिन, मसूरी में इस हॉलीवुड फिल्म का गाने की कर चुके हैं शूटिंग

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें