विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंटरनेशनल म्यूजिक चार्ट और आर्टिस्ट सूची में छाए जुबिन, मसूरी में इस हॉलीवुड फिल्म का गाने की कर चुके हैं शूटिंग

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Fri, 28 May 2021 08:19 PM (IST)Updated: Fri, 28 May 2021 10:45 PM (IST)

पार्श्व गायक जुबिन नौटियाल जहां प्रसंशकों के दिलो में लगातार छाए रहते हैं। वहीं अब उन्होंने एक के बाद एक ...और पढ़ें

इंटरनेशनल म्यूजिक चार्ट और आर्टिस्ट सूची में छाए जुबिन।
इंटरनेशनल म्यूजिक चार्ट और आर्टिस्ट सूची में छाए जुबिन।

जागरण संवाददाता, देहरादून। पार्श्व गायक जुबिन नौटियाल जहां प्रसंशकों के दिलो में लगातार छाए रहते हैं। वहीं, अब उन्होंने एक के बाद एक तीन सफलताएं हासिल की हैं। मसूरी में बीते वर्ष शूट किया गया हॉलीवुड फिल्म इनिशीएशन का थीम गाना 'ब्रेकिंग द रूल्स' यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। चार मिनट 11 सेंकड का यह गाना है। मसूरी में किसी इंटरनेशनल फिल्म के गाने की शूटिंग के साथ ही जुबिन का भी यह पहला गाना है। इसके अलावा जुबिन बेस्ट आर्टिस्ट ब्लूमबर्ग की सूची में इन दिनों टॉप-8 में चल रहे हैं और इंटरनेशनल म्यूजिक चार्ट बिलबोर्ड में उनका 'लुट गए' गाना 694 मिलियन व्यू के साथ सूची में शामिल हो गया है। जुबिन ने इस सफलता के पीछे बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और प्रशसंकों का साथ बताया। 

कोविड कर्फ्यू के चलते जुबिन इन दिनों अपने घर दून में ही हैं। 'दैनिक जागरण' से बातचीत में जुबिन ने हॉलीवुड फिल्म प्रोजेक्ट को लेकर बताया कि बीते वर्ष उन्हें इनिशिएशन के प्रोडक्शन हाउस में काम मिला था, लेकिन शूटिंग की समस्या थी तो कोरोना संक्रण और लॉकडाउन के चलते तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिले, शूटिंग की परमिशन मिलने के बाद मसूरी में बने होटल के ऊपरी तल पर साउंड स्टूडियों में फिल्म इनिशिएशन का थीम सॉन्ग 'ब्रेकिंग द रूल्स' को रिकॉर्ड करने के साथ ही इसकी शूटिंग की। उन्होंने बताया कि इस थीम गाने को अंग्रेजी में जॉन बेरार्डों ने निर्देशित किया।

उत्तराखंड में शूट होने वाला पहली इंटरनेशनल फिल्म का थीम गाना चार मिनट 11 सेकंड का है, जिसे शुक्रवार को यूट्यूब पर रिलीज कर दिया है। वहीं, उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय आर्टिस्ट की सूची ब्लूमबर्ग लिस्ट में वह पहले टॉप-10 पर थे, लेकिन प्रशंसकों का लगातार मिल रहे प्यार के चलते अब टॉप-8 पर जगह बनाई है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टापॅ-100 गाने के लिए बिलबोर्ड में उनके लुट गए गाने ने चार हफ्ते से इस सूची में जगह बनाई है।

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल बोले, अफवाह पर ध्यान न दें; गाइडलाइन का पालन करें

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें