Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के विकास का खाका बनाने में जुटी सरकार

    By Bhanu Prakash SharmaEdited By:
    Updated: Wed, 11 Mar 2020 08:23 AM (IST)

    गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने के लिए सरकार क्षेत्र के विकास का खाका बनाने में जुट गई है। इसके लिए सबसे पहले गैरसैंण को तहसील से उच्चीकृत किया जाएगा।

    उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के विकास का खाका बनाने में जुटी सरकार

    देहरादून,  राज्य ब्यूरो। गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने के लिए सरकार क्षेत्र के विकास का खाका बनाने में जुट गई है। इसके लिए सबसे पहले गैरसैंण को तहसील से उच्चीकृत किया जाएगा। यहां राज्य राजधानी क्षेत्र यानी एससीआर बनाया जाएगा। इसमें चमोली के साथ ही पौड़ी व अल्मोड़ा के क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज्य गठन के बाद प्रदेश की अभी तक कोई स्थायी राजधानी नहीं है। अस्थायी राजधानी के रूप में देहरादून से ही सारे काम हो रहे हैं। राज्य गठन की अवधारणा यह थी कि इस पर्वतीय इलाके में सुदूरवर्ती क्षेत्रों का विकास भी सुनिश्चित हो सके। इसके लिए राज्य आंदोलन के समय से ही गैरसैंण को राजधानी बनाने की मांग चली आ रही है। 

    राज्य गठन के बाद बीसवें साल में अब कहीं जाकर इस दिशा में कदम आगे बढ़े हैं। प्रदेश सरकार ने गैरसैंण को राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की घोषणा की है। इसका चारों और स्वागत किया जा रहा है। यह बाद दीगर है कि अब इसे स्थायी राजधानी के रूप में घोषित करने की मांग चल रही है। 

    हालांकि, ग्रीष्मकालीन राजधानी की घोषणा से कम से कम एक शुरुआत तो हुई है। गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने के बाद प्रदेश सरकार इसके विकास का खाका खींचने में जुट गई है। शुरुआती तौर में गैरसैंण के चारों और एससीआर बनाने की तैयारी है, ताकि यह राजधानी के मानकों को पूरा कर सके। 

    इसके तहत यहां अस्पताल, विश्वविद्यालय, स्कूल, पेयजल, उद्योग व संचार से संबंधित आदि योजनाएं बनाई जाएंगी। इन्हें मूर्त रूप कैसे दिया जाए, इसके लिए जल्द ही अब मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ मिलकर बैठक करेंगे। इसके बाद एक प्रारंभिक खाका खींच कर इसे सरकार के सम्मुख प्रस्तुत किया जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद इस दिशा में कदम आगे बढ़ाए जाएंगे। सरकार की मंशा इसे महज घोषणा के रूप में रखना नहीं बल्कि धरातल पर उतारना भी है। 

    यह भी पढ़ें: गैरसैंण को लेकर सीएम के एलान से विपक्ष को लगा जोर का झटका 

    मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कहा कि गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की घोषणा की गई है। इस संबंध में जल्द ही अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत विचार विमर्श किया जाएगा। इसके बाद इस पर काम शुरू किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: जश्न के बाद गैरसैंण को बना दिया गैर, पांचवें दिन भी कम रही सत्तापक्ष के विधायकों की मौजूदगी