अब Make My Trip से भी बुक हो सकेंगे GMVN के गेस्ट हाउस, चारधाम यात्रा होगी और भी आसान
Chardham Yatra चारधाम यात्रा की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। अब आप मेक माय ट्रिप के जरिए भी GMVN के गेस्ट हाउस बुक कर सकते हैं। इससे आपको आकर्षक ऑफर और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। खासतौर पर चारधाम यात्रा मार्ग से अंदर स्थित गेस्ट हाउस की बुकिंग में इजाफा होगा। नीचे दी गई खबर में पूरी जानकारी लीजिए।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Chardham Yatra: गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) ने अपने गेस्ट हाउस से अधिक मुनाफा कमाने के लिए उन्हें मेक माय ट्रिप जैसी निजी ट्रैवल कंपनियों के साथ जोड़ने का फैसला लिया है।
इससे पर्यटक आसानी से गेस्ट हाउस की बुक करा सकेंगे और उन्हें आकर्षक आफर भी मिलेंगे। खासतौर पर चारधाम यात्रा मार्ग से अंदर स्थित गेस्ट हाउस की कमायी में इजाफा होगा। निगम भी ऐसे गेस्ट हाउस का मुनाफा बढ़ाने पर जोर दे रहा है।
जीएमवीएन के पास करीब चार करोड़ रुपये की बुकिंग
दरअसल, चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराने शुरू कर दिए हैं और इसी के साथ वह ठहरने व खाने के लिए भी उपयुक्त स्थान तलाशने लगे हैं। अब तक जीएमवीएन के पास करीब चार करोड़ रुपये की बुकिंग भी आ चुकी है।
वहीं, साल 2024 में जीएमवीएन ने गेस्ट हाउस बुकिंग से 45.93 करोड़ रुपये की कमायी की थी। लेकिन निगम इस साल मुनाफे में और अधिक बढ़ोत्तरी करने की सोच रहा है। बता दें कि निगम के चारधाम यात्रा मार्ग पर मौजूद 83 गेस्ट हाउस की बुकिंग तो बेहतर हो जाती है। लेकिन यात्रा मार्ग से अंदर स्थित करीब 38 गेस्ट हाउस की तरफ पर्यटकों का ध्यान आकर्षित नहीं होता और इनकी बुकिंग भी अधिक नहीं हो पाती।
प्रतीकात्मक। सोशल मीडिया
ऐसे में निगम के लिए यह घाटे का सौदा साबित होता है। मगर, अब इनकी बुकिंग के लिए निगम मेक माय ट्रिप से समझौता करने जा रहा है। जिससे पर्यटकों को भी आफर आदि का लाभ मिलेगा और गेस्ट हाउस की बुकिंग में भी इजाफा होगा।
मेक माय ट्रिप को मिलेगा मुनाफे का 10 प्रतिशत
मेक माय ट्रिप के माध्यम से बुकिंग होने पर गेस्ट हाउस के मुनाफे की 10 प्रतिशत राशि मेक माय ट्रिप को दी जाएगी। जबकि शेष राशि जीएमवीएन रखेगा। हालांकि इस दौरान जीएमवीएन की वेबसाइट (gmvnonline.com) से पूर्व की तरह सभी गेस्ट हाउस बुक हो सकेंगे। टूर पैकेज की भी बुकिंग वेबसाइट से होगी।
चारधाम यात्रा रूट से अंदर स्थित गेस्ट हाउस को मुनाफे योग्य बनाने के लिए मेक माय ट्रिप से जोड़ने की योजना बनायी जा रही है। इसका प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। अनुमति मिलने के बाद जल्द ही यह शुरू हो जाएगा। - दयानंद सरस्वती, महाप्रबंधक पर्यटन, जीएमवीएन।
मुख्य रूप से जुड़ेंगे यह गेस्ट हाउस
- शीशमझाड़ी
- अलकनंदा होटल
- पर्यटक आवास गृह तिलवाड़ा
- राही होटल, हरिद्वार
- औली स्कींग रिजार्ट
- टिप इन टाप लैंसडाउन
- पर्यटक आवास गृह मसूरी
- पर्यटक आवास गृह, उत्तरकाशी
- पर्यटक आवास गृह, चीला
- पर्यटक आवास गृह, रुद्रप्रयाग
- इको वुडेन हट टिहरी
- पर्यटक आवास गृह कौडियाला
- पर्यटक आवास गृह त्रियुगीनारायण
- पर्यटक आवास गृह गौचर
- पर्यटक आवास गृह हर्षिल
- पर्यटक आवास गृह ऊखीमठ
- पर्यटक आवास गृह कर्णप्रयाग
- पर्यटक आवास गृह लैंसडाउन
- पर्यटक आवास गृह खिर्सू
- पर्यटक आवास गृह पांडुकेश्वर
- जनता यात्री निवासी बड़कोट
- पर्यटक आवास गृह मनेरी
- एनेक्सी बड़कोट
- पयर्टक आवास गृह असनोलगाड
- पयर्टक आवास गृह मुंडोली
- भारत भूमि ऋषिकेश
- पयर्टक आवास गृह भैंरोघाटी
- पयर्टक आवास गृह पीपलकोटी
- पर्यटक आवास गृह कालेश्वर
- पयर्टक आवास गृह गैरसैंण
- धनौल्टी हाइट्स
- पयर्टक आवास गृह श्रीनगर
- पर्यटक आवास गृह मुनिकीरेती
- नंदा इको हट औली
- पयर्टक आवास गृह आसन बैराज
- पयर्टक आवास गृह नंदप्रयाग
- पयर्टक आवास गृह डाकपत्थर
- पयर्टक आवास गृह स्यालसौड़
- पयर्टक आवास गृह चंबा
- पयर्टक आवास गृह नई टिहरी
- पयर्टक आवास गृह पिरान कलियर
- पयर्टक आवास गृह बड़कोट
- पयर्टक आवास गृह आदिबदरी
- पयर्टक आवास गृह गोपेश्वर
- होटल द्रोण देहरादून
- क्लाउड इंड होटल औली
- पयर्टक आवास गृह रैथल
- पयर्टक आवास गृह श्रीकोट
- पयर्टक आवास गृह जखोली
- पयर्टक आवास गृह बरसू
- पयर्टक आवास गृह पौड़ी
- पयर्टक आवास गृह पुरोला
- पयर्टक आवास गृह देवल
- पयर्टक आवास गृह कणर्वाश्रम
- पयर्टक आवास गृह कोटद्वार
- पर्यटक आवास गृह ग्वालदम
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।