विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जनरल-ओबीसी इंप्लॉयज एसोसिएशन की हड़ताल जारी, कहा-मांग पूरी होने तक नहीं मानेंगे

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Fri, 06 Mar 2020 07:23 PM (IST)

जनरल-ओबीसी इंप्लॉयज एसोसिएशन के बैनर तले विभिन्न संगठनों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही। कार्मिकों ने सरकार का पुतला फूंक उनकी मांगों पर अमल करने की मांग की।

जनरल-ओबीसी इंप्लॉयज एसोसिएशन की हड़ताल जारी, कहा-मांग पूरी होने तक नहीं मानेंगे
जनरल-ओबीसी इंप्लॉयज एसोसिएशन की हड़ताल जारी, कहा-मांग पूरी होने तक नहीं मानेंगे

देहरादून, जेएनएन। पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने और पदोन्नति पर लगी रोक हटाने को को लेकर जनरल-ओबीसी इंप्लॉयज एसोसिएशन के बैनर तले विभिन्न संगठनों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही। कार्मिकों ने सरकार का पुतला फूंक उनकी मांगों पर अमल करने की मांग की। बारिश के बावजूद हड़ताली कार्मिकों का जोश कम नहीं हुआ और उन्होंने धरने के दौरान सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। कार्मिकों ने एक स्वर में कहा कि अपनी मांगों को मनवाए बगैर उनका आंदोलन समाप्त नहीं होगा।

शुक्रवार को बारिश के कारण परेड ग्राउंड की बजाय सुभाष रोड स्थित लॉर्ड वेंकटेश्वर वेडिंग प्वाइंट में हड़तालियों ने धरना दिया। बड़ी संख्या में जनरल-ओबीसी कार्मिक यहां एकत्रित हुए। यहां धरने पर बैठकर कार्मिकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्मिकों ने एक स्वर में कहा कि अपनी मांगों को मनवाए बगैर उनका आंदोलन समाप्त नहीं होगा।

इस दौरान विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने धरने को संबोधित कर अपने हक लड़ाई में शामिल होने को प्रेरित किया। कोरोना के प्रकोप को देखते हुए अति आवश्यक सेवाओं को अभी हड़ताल में शामिल नहीं किया गया है, लेकिन शुक्रवार से हड़ताल में कोषागार के जनरल-ओबीसी कार्मिक भी शामिल हो गए हैं। शाम को धरने पर बैठे कार्मिकों ने सरकार का पुतला भी जलाया। इस दौरान उन्होंने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी दी।

अनुसूचित जाति के कार्मिकों का भी मिला सहयोग

जनरल-ओबीसी वर्ग के कार्मिकों की पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर जारी हड़ताल को कुछ अनुसूचित जाति के कार्मिक भी समर्थन दे रहे हैं। शुक्रवार को रुड़की सेे अनुसूचित जाति सिंचाई संघ के अध्यक्ष जम्मू प्रसाद दून में चल रहे धरने में शामिल हुए। यहां उन्होंने हड़ताल पर बैठे कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी मांग बिल्कुल जायज है। पदोन्नति में आरक्षण उचित नहीं है। साथ ही उन्होंने पदोन्नति पर लगी रोक को तत्काल हटाने की मांग की। कहा कि पदोन्नति पर रोक लगने से सभी वर्ग के कार्मिकों का नुकसान है। पिछले कुछ माह से कई कार्मिक बिना पदोन्नति के सेवानिवृत्त हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: आरक्षण पर कार्मिकों में सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग, लगा रहे सुरक्षा की गुहार

इन्होंने किया धरने को संबोधित

बुधवार को परेड मैदान पर कार्मिकों के धरने को जरनल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सीएल असवाल, पर्वतीय कर्मचारी-शिक्षक संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष प्रताप सिंह पंवार, महामंत्री पंचम सिंह बिष्ट, रघुवीर सिंह बिष्ट, मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री पूर्णानंद नौटियाल, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष ठाकुर प्रह्लाद सिंह, कार्यकारी महामंत्री अरुण पांडेय, शक्ति प्रसाद भट्ट, नंद किशोर त्रिपाठी, अखिल भारतीय समानता मंच के राष्ट्रीय महासचिव वीपी नौटियाल, प्रदेश अध्यक्ष एसएल शर्मा, महासचिव जेपी कुकरेती, सचिवालय संघ से सुधा नेगी, सुनील गुसाईं, मुकेश बहुगुणा, अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डीएस असवाल, राजेश्वरी परमार, गुड्डी मटूड़ा आदि ने संबोधित किया।

यह भी पढ़ें: फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा: धरनास्थल पर अनशनकारी की तबीयत बिगड़ी, अनशन जारी