Uttarakhand Election 2022: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र भेजकर किया अनुरोध
Uttarakhand Vidhan Sabha Election 2022 पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने साफ कर दिया है कि वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने इस संबंध में बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र भेजकर यह इच्छा जताई है।
राज्य ब्यूरो, देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने साफ कर दिया है कि वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र भेजकर यह इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुआई में प्रदेश में पुन: भाजपा की सरकार बने, इसके लिए वह पूरा समय देना चाहते हैं।
विधानसभा की डोईवाला सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं, लेकिन उनके चुनाव लडऩे को लेकर संशय बना हुआ था। अब त्रिवेंद्र ने स्वयं ही इसे लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। भाजपा अध्यक्ष नड्डा भेजे पत्र में उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में सेवा का अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार जताया है।
त्रिवेंद्र ने पत्र में कहा है कि राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के बाद पुष्कर सिंह धामी के रूप में युवा नेतृत्व मिला है। ऐसे में बदली परिस्थितियों में उन्हें वर्ष 2022 का विधानसभा का चुनाव नहीं लडऩा चाहिए। उन्होंने कहा है कि वह पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, झारखंड प्रभारी, उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव (2019) में सह प्रभारी की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश में चुनाव अभियानों में उन्होंने काम किया है। वर्तमान में उत्तराखंड में चुनाव हो रहे हैं और वह फिर से भाजपा की सरकार लाने को पूरे समय जुटना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Election 2022: चुनाव को लेकर कल होगी कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक
विकास में नाम पर मांगा वोट
ऋषिकेश: विधानसभा चुनाव में टिकट बांटने के मामले में राष्ट्रीय दलों से आगे निकल चुकी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। ऋषिकेश सीट से आप के प्रत्याशी राजे नेगी ने क्षेत्र में जनसंपर्क कर आप के पक्ष में मतदान की अपील की।
ऋषिकेश विधानसभा से आप के प्रत्याशी राजे सिंह नेगी ने रायवाला, बापूग्राम, मालवीय नगर क्षेत्र में घर-घर पहुंचकर नागरिकों से वोट देने की अपील की। उन्होंने मतदाताओं को पार्टी की नीतियों व दिल्ली में केजरीवाल सरकार के विकास माडल की जानकारी दी। कहा कि दिल्ली की तर्ज पर ही आप उत्तराखंड में भी विकास कार्य करेगी। भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों दलों ने जनता को सिर्फ लूटा है। जनसंपर्क अभियान में पार्टी के संगठन मंत्री दिनेश असवाल, अर्जुन शर्मा, अभिषेक थापा, चंद्रप्रकाश क्षेत्री, नरेंद्र ङ्क्षसह, मनमोहन नेगी, सुनील सेमवाल, सीता पयाल, उषा बुड़ाकोटी, पुष्पा पांडेय, कुसुम राठी, सरदार निर्मल ङ्क्षसह, चंद्रमोहन भट्ट, दिनेश कुलियाल आदि शामिल रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।