विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरिद्वार-लक्सर के बीच रेल लाइन का दोहरीकरण पूरा, आज से सामान्य होगा जनशताब्दी समेत पांच ट्रेनों का संचालन

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Fri, 08 Jan 2021 11:05 AM (IST)Updated: Fri, 08 Jan 2021 11:26 AM (IST)

हरिद्वार-लक्सर के बीच रेल लाइन का दोहरीकरण पूरा हो गया है। अब शुक्रवार यानी आज से देहरादून से ट्रेन संचालन ...और पढ़ें

हरिद्वार-लक्सर के बीच रेल लाइन का दोहरीकरण पूरा।
हरिद्वार-लक्सर के बीच रेल लाइन का दोहरीकरण पूरा।

जागरण संवाददाता, देहरादून। हरिद्वार-लक्सर के बीच रेल लाइन का दोहरीकरण पूरा हो गया है। अब शुक्रवार यानी आज से देहरादून से ट्रेन संचालन सामान्य हो जाएगा। दून से पांच ट्रेन विभिन्न गंतव्यों के लिए रवाना होंगी और इतनी ही संख्या में ट्रेन दून आएंगी। बता देंं कि रेलवे ने हरिद्वार-लक्सर के बीच कार्य के लिए 29 दिसंबर से सात जनवरी तक का ब्लॉक लिया था।

इस कारण दून से हरिद्वार होकर जाने वाली अधिकांश ट्रेन निरस्त कर दी गई थीं। दून से सिर्फ तीन ट्रेनों का संचालन किया जा रहा था। गुरुवार शाम ब्लॉक खत्म हो गया। आज दून से देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस, देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस, देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस स्पेशल और देहरादून-काठगोदाम जन शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन तय समय पर होगा।

सप्ताह में पांच दिन चलेगी कुंभ स्पेशल

हरिद्वार में शुरू होने जा रहे महाकुंभ को देखते हुए रेलवे देहरादून से हावड़ा के बीच श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेन चलाने जा रहा है। देहरादून-हावड़ा कुंभ स्पेशल आगामी 14 जनवरी से सप्ताह में पांच दिन (बुधवार व शनिवार को छोड़कर) चलेगी।

अपने मार्ग पर चलें टाटा मैजिक

देहरादून: आरटीओ प्रवर्तन संदीप सैनी ने टाटा मैजिक संचालकों को अपने तय मार्ग पर चलने के आदेश दिए हैं। चेतावनी दी कि अगर तय मार्ग पर पूरा संचालन नहीं किया तो वाहन के परमिट निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। आरटीओ सैनी ने बताया कि शिकायत मिली थी कि मार्ग नंबर-12 पर संचालित टाटा मैजिक अपने निर्धारित मार्ग पर नहीं चल रहे।

स्थानीय लोगों ने शिकायत करते हुए बताया था कि इनका मार्ग सैनिक कालोनी, पथरियापीर, कालीदास मार्ग होते हुए दिलाराम चौक से ईसी रोड, कारगी चौक तक है। इसी तरह इनका दूसरा मार्ग कारगी चौक से दून विवि, बंजारावाला होते हुए आइएसबीटी तक है। आरोप है कि मैजिक संचालक कारगी चौक से सवारी लेते हैं और सर्वे चौक से वापस मुड जाते हैं। गुरुवार को आरटीओ ने इस मार्ग पर जांच की और मैजिक संचालकों को दोनों मार्ग पर पूरा फेरा लगाने के आदेश दिए। 

यह भी पढ़ें-  Haridwar Kumbh Mela 2021: कुंभ मेलाधिकारी दीपक रावत बोले, सड़क निर्माण कार्य 20 तक पूरे किए जाएं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।