विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का विस्तार

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 04 Jan 2020 11:08 AM (IST)

उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। भूषण उनियाल को युवा प्रकोष्ठ का केंद्रीय उपाध्यक्ष व मेहर राणा को प्रवक्ता बनाया गया है।

उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का विस्तार
उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का विस्तार

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने शुक्रवार को केंद्रीय कार्यालय में पत्रकारों को इसकी जानकारी दी।

बिष्ट ने बताया कि भूषण उनियाल को युवा प्रकोष्ठ का केंद्रीय उपाध्यक्ष व मेहर राणा को प्रवक्ता बनाया गया है। इसके अलावा रघुवीर पिमोली व राजेंद्र भंडारी को संगठन सचिव व संदीप रावत को कोषाध्यक्ष बनाया गया। जबकि सीमा रावत को युवा प्रकोष्ठ का जनपद देहरादून का अध्यक्ष, ललिता बौद्ध को उपाध्यक्ष, विनीत सकलानी को महामंत्री व गुलबहार राव को धर्मपुर ब्लाक का अध्यक्ष बनाया गया।

इस अवसर पर कई युवाओं ने यूकेडी की सदस्यता भी ग्रहण की। युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि प्रकोष्ठ सभी जिलों में अधिक से अधिक युवाओं को दल से जोड़ने का प्रयास करेगा। प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी पर भी उन्होंने चिंता जताई है। कहा कि रोजगार के नाम पर बेरोजगारों के साथ छलावा किया जा रहा है। कहा कि इससे बड़ी अफसोस की बात और क्या हो सकती है कि मौजूदा भाजपा सरकार अपने तीन साल के कार्यकाल में अब तक ढाई-तीन हजार लोगों को ही रोजगार उपलब्ध करा सकी है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ में रिटायर्ड शिक्षकों को सदस्यता नहीं

कहा कि सहकारिता विभाग में 214 पद, समाज कल्याण विभाग में 214 पद व शहरी विकास विभाग में 157 पद रिक्त चल रहे हैं। रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की जा रही है। उद्यान विभाग में रिक्त पदों को भरने के लिए जो भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है उसमें जूलॉजी व बॉटनी विषय के अभ्यर्थियों को आवेदन करने से बाहर रखा गया है। सिडकुल जैसे औद्योगिक संस्थान में भी युवाओं के साथ अन्याय किया जा रहा है। कहा कि युवा प्रकोष्ठ रोजगार के मुद्दे को लेकर आंदोलन भी करेगा।

यह भी पढ़ें: Citizenship Amendment Act: नमाजियों ने मुंह पर काली पट्टी और हाथ बांधकर किया सीएए का विरोध

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।