Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rishikesh में जंगल से निकलकर आबादी क्षेत्र में पहुंचा हाथी, मची भगदड़; युवक को पटका- देखें वीडियो

    By Jagran NewsEdited By: Nirmala Bohra
    Updated: Sun, 22 Dec 2024 07:00 PM (IST)

    Elephant in Rishikesh ऋषिकेश में राजाजी नेशनल पार्क से एक हाथी आबादी वाले इलाके में घुस आया जिससे भगदड़ मच गई। हाथी ने सड़क किनारे ठेले पर खाना खा रहे एक मानसिक रूप से दिव्यांग युवक को पटक दिया। उसे एम्स में भर्ती कराया गया है। वन विभाग और पार्क की टीम ने हाथी को जंगल में खदेड़ दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    Hero Image
    Elephant in Rishikesh: राजाजी राष्ट्रीय पार्क के जंगल से निकलकर आया हाथी। जागरण

    जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: Elephant in Rishikesh: राजाजी राष्ट्रीय पार्क के जंगल से निकलकर एक हाथी बैराज पुल होते हुए एम्स रोड पहुंच गया। हाथी के आने से पुल से लेकर एम्स रोड पर अफरातफरी मची रही।

    सड़क किनारे ठेलियों में खाना खा रहे लोगों में भगदड़ मच गई। इस दौरान हाथी ने एक मानसिक दिव्यांग युवक को पटक दिया। उसे एम्स में भर्ती कराया गया है। वन विभाग और पार्क की टीम ने हाथी को जंगल में खदेड़ दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार शाम करीब तीन बजे राजाजी राष्ट्रीय पार्क की गौहरी रेंज के जंगल से हाथी कुनाऊ गांव होते हुए बैराज पुल पर आ गया। पुल पर इस दौरान कई वाहन चल रहे थे। हाथी को देखते हुए कुछ चालकों ने वाहनों की रफ्तार बढ़ा दी। कुछ ने सामने हाथी देखकर वाहन मोड़ लिए। हाथी बैराज पुल से एम्स रोड पर आ गया। आसपास ठेलियों में खाना खा रहे लोगों ने भगदड़ की स्थिति बनी रही।

    कई लोग खाना छोड़कर सुरक्षित चले गए। हाथी एम्स के गेट नंबर एक से बीरभद्र मंदिर की ओर बढ़ गया। इस दौरान मंदिर के पास एक दिव्यांग युवक निकल रहा था। हाथी ने उसे पटक कर नाली की ओर फेंक दिया। हाथी इसके बाद बीरभद्र के जंगलों की ओर चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को एम्स में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

    UPCL ने दिखाई दरियादिली, उत्‍तराखंड के 24 लाख बिजली उपभोक्‍ताओं को मिली बड़ी राहत

    सूचना पर पार्क की गौहरी रेंज और ऋषिकेश रेंज से वन कर्मचारी मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे बाद हाथी को पार्क सीमा में खदेड़ दिया गया। ऋषिकेश रेंजर गंभीर सिंह धमांदा ने बताया कि पार्क के जंगल से निकलकर हाथी आबादी क्षेत्र में पहुुंचा था। जिसे संयुक्त टीम ने जंगल में खदेड़ दिया। बताया कि घायल खतरे बाहर है।

    कई दिन से आ रहा था हाथियों का झुंड

    पिछले कुछ दिनों से झुंड में शामिल चार हाथी पार्क के जंगल से निकलकर ऋषिकेश रेंज के बीरभद्र की ओर आ रहे थे। रविवार को झुंड में शामिल एक हाथी आबादी क्षेत्र में पहुंच गया। रेंजर धमांदा ने बताया कि हाथी टस्कर नहीं था। कुछ दिन से झुंड आ रहा था। आज इस झुंड में शामिल एक हाथी पहुंचा। बताया कि क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। इससे पहले भी ऋषिकेश में अलग-अलग जगह आबादी क्षेत्र में आकर हाथी उत्पात मचाते रहे हैं।

    ग्रामीण पर्यटन पर केंद्र सरकार का जोर, उत्‍तराखंड ने भी बढ़ाए कदम; चुने ये 18 गांव

    वीडियो बनाने लगे कई लोग

    हाथी के आबादी क्षेत्र में आने के बाद कई लोग वीडियो बनाने लगे। आगे हाथी जा रहा था और पीछे लोग वीडियो बना रहे थे। हाथी के आबादी क्षेत्र में आने के कई वीडियो इंटरनेट मीडियो पर प्रसारित हो रहे हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner