विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ED Raid in Uttarakhand: IFS सुशांत पटनायक के घर ईडी की रेड, मंगाई गई नोट गिनने वाली मशीन

Published: Wed, 07 Feb 2024 04:03 PM (IST)

ED raid in Uttarakhand आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक के घर ईडी ने बुधवार को छापेमारी की। टीम उनके घर पर ...और पढ़ें

IFS अफसर सुशांत पटनायक के घर ईडी की रेड
IFS अफसर सुशांत पटनायक के घर ईडी की रेड

एजेंसी, देहरादून। उत्तराखंड में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी से हड़कंप मच गया है। सुबह-सुबह प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के ठ‍िकानों पर छापेमारी की। इसके साथ ईडी ने नंद विहार कॉलोनी में पूर्व डीएफओ किशन चंद के आवास पर छापेमारी की। अब आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक के घर पर भी ईडी ने रेड मारी है।

आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक के घर ईडी ने बुधवार को छापेमारी की है। टीम उनके घर पर ही मौजूद है। सामने आई जानकारी की मानें तो ईडी ने नोट गिनने की मशीन भी मंगवाई है। मशीन उनके आवास पर पहुंच गई है।

लग चुके हैं यौन शोषण के आरोप

बता दें कि आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं। उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीसीबी) के नेशनल एयर क्लीन प्रोग्राम प्रोजेक्ट (एनसीएपी) के अंतर्गत कार्यरत महिला ने बोर्ड के सदस्य सचिव व आईएफएस अधिकारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया थे। इस मामले में राजपुर थाना पुलिस ने सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।

यह भी पढ़ें: 

Haridwar: पूर्व डीएफओ किशन चंद की बढ़ी मुसीबतें, हरिद्वार स्थित आवास पर ईडी की छापेमारी; आय से अधिक संपत्ति का मामला

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हरक स‍िंह रावत के ठ‍िकानों पर ED की छापेमारी, तीन राज्‍यों में पहुंची टीम