विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haridwar: निलंबित IFS किशन चंद की बढ़ी मुसीबतें, हरिद्वार स्थित आवास पर ईडी की छापेमारी; आय से अधिक संपत्ति का मामला

Published: Wed, 07 Feb 2024 03:44 PM (IST)

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम ने हरिद्वार की नंद विहार कॉलोनी में पूर्व डीएफओ किशन चंद के आवास पर ...और पढ़ें

पूर्व डीएफओ किशन चंद की बढ़ी मुसीबतें, हरिद्वार स्थित आवास पर ईडी की छापेमारी
पूर्व डीएफओ किशन चंद की बढ़ी मुसीबतें, हरिद्वार स्थित आवास पर ईडी की छापेमारी

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। उत्तराखंड में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम ने हरिद्वार की नंद विहार कॉलोनी में पूर्व डीएफओ किशन चंद के आवास पर छापेमारी की। किशन चंद पर आय से अधिक संपत्ति का मामला चल रहा है।

जांच में एक जनवरी 2010 से 31 दिसंबर 2017 तक की अवधि के दौरान किशन चंद ने चल और अचल संपत्तियों के अधिग्रहण/खरीद के साथ-साथ अन्य कार्यों पर 41.9 करोड़ रुपये की राशि खर्च की। इस दौरान चंद की आय 9.8 करोड़ रुपये थी। इस प्रकार किशन चंद के पास 32.1 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति जांच में सामने आई थी। छापेमारी को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

नोट- खबर अपडेट की जा रही है...