विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Earthquake: उत्‍तराखंड के कई इलाकों में महसूस किए गए भूकंप के झटके, बागेश्वर की धरती डोली

By Jagran NewsEdited By: Nirmala Bohra
Published: Tue, 24 Jan 2023 02:45 PM (IST)Updated: Tue, 24 Jan 2023 03:01 PM (IST)

Earthquake उत्‍तराखंड के कई इलाकों में मंगलवार दोपहर को भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि ...और पढ़ें

Earthquake: उत्‍तराखंड के कई इलाकों में मंगलवार दोपहर को भूकंप के झटके महसूस किए गए।
Earthquake: उत्‍तराखंड के कई इलाकों में मंगलवार दोपहर को भूकंप के झटके महसूस किए गए।

टीम जागरण, देहरादून: Earthquake: उत्‍तराखंड के कई इलाकों में मंगलवार दोपहर को भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र नेपाल में था।

उत्‍तराखंड में रुद्रप्रयाग, चमोली और हल्‍द्वानी सहित कई इलाकों में हल्‍के झटके महसूस किए गए हैं। उत्तरकाशी जनपद के भटवाड़ी, मनेरी और चिन्यालीसौड़ क्षेत्रों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। कहीं से किसी नुकसान की सूचना नहीं है। मंगलवार को दोपहर 2.28 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। 

लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए

चंपावत, पंतनगर, भीमताल, बागेश्वर, हल्द्वानी , रुद्रपुर, पहाड़पानी और नैनीताल में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। भूकंप महसूस होते ही लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए।

उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने भूकंप की पुष्टि की है। उन्‍होंने कहा कि भूकंप की तीव्रता 5.4 रिक्‍टर स्केल पर रिकार्ड किया गया।

यह भी पढ़ें- Earthquake in Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके; रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई तीव्रता; हिली धरती

दिल्ली एनसीआर में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके

दिल्ली एनसीआर में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के तेज झटकों के कारण कुछ सेकेंड तक धरती हिलती रही है। पूरे दिल्ली एनसीआर में भूकंप के तेज कई सेकेंड तक महसूस किए गए।

यहां भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई है। द‍िल्‍ली में भूकंप के झटकों के साथ यूपी के संभल, मुरादाबाद, अमरोहा और रामपुर में दोपहर करीब 2:30 बजे भूकंप के झटके महसूस क‍िए गए। भूकंप का केन्‍द्र नेपाल से 12 कि.मी. दूर कालिका बताया जा रहा है।

भारत-नेपाल सीमा पर दो दिन पहले भी महसूस किए थे भूकंप के झटके

अभी दो दिन पहले रविवार को भारत-नेपाल सीमा पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भारत-नेपाल सीमा में पिथौरागढ़ जिले के तल्ला जोहार, मुनस्यारी और बंगापानी तहसील क्षेत्र में रविवार सुबह 8:58 बजे 3.8 मैग्नीट्यूट तीव्रता का भूकंप आया था।

लगभग तीन सेकेंड तक झटका महसूस किया गया था। जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ जिले के अंतर्गत ही रामगंगा नदी से लगा क्षेत्र है। इसकी गहराई 10 किमी थी। भूकंप से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ था।

जोन चार और पांच में है उत्तराखंड

बता दें कि उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। उत्तराखंड का ज्यादातर इलाका भूकंप के जोन चार और पांच में आता हैं।

भूकंप की झटके से बागेश्वर की धरती डोली

बागेश्वर: जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सोमवार दोहपर 2.28 बजे झटकों से लोग सहम गए। घरों से बाहर निकल आए। तेज झटकों ने उन्हें किसी अनहोनी की आशंका बनी रही। हालांकि नुकसान की अभी पुष्टि नहीं है।

सोमवार को बागेश्वर, कपकोट, गरुड़, कांडा, काफलीगैर, शामा, कौसानी आदि स्थानों पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। अधिकतर लोग घरों से बाहर थे। मौसम खराब होने से घर पर बुजुर्ग आदि लोग अलाव सेक रहे थे। भूकंप का झटका आने पर वह घरों से बाहर निकल आए।

जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि भूकंप का केंद्र नेपाल था। आपातकालीन परिचालनर केंद्र, तहसील, थाना, चौकियों से दूरभाष और वायरलेस के माध्यम से सूचना जुटाई की। उन्होंने बताया कि वर्तमान में किसी भी प्रकार की जनहानि और पशुहानि की सूचना नहीं है।